फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   tata nexon ev max electric suv dark edition to be launched soon in india, know features and other detail

Tata Nexon EV: टाटा की इलेक्ट्रिक एसयूवी का आएगा डार्क एडिशन, मिलेंगे नए फीचर्स, जानें पूरी डिटेल

Thu, 13 Apr 2023 01:25 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 13 Apr 2023 01:25 PM IST
सार

टाटा की इलेक्ट्रिक एसयूवी का डार्क एडिशन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी की सोशल मीडिया पर क्या जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
tata nexon ev max electric suv dark edition to be launched soon in india, know features and other detail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टाटा मोटर्स की ओर से इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है कि कंपनी जल्द ही इलेक्ट्रिक एसयूवी का डार्क एडिशन लॉन्च कर सकती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इसमें क्या नए फीचर्स दिए जा सकते हैं और इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन


आएगा डार्क एडिशन
टाटा की नेक्सन इलेक्ट्रिक एसयूवी का जल्द ही डार्क एडिशन लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई है। कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी किया गया है। जिसमें नेक्सन इलेक्ट्रिक मैक्स के डार्क एडिशन को लाने की जानकारी साझा की गई है।
विज्ञापन


क्या होंगी खूबियां
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से नेक्सन इलेक्ट्रिक मैक्स के डार्क एडिशन में कुछ बदलाव किए जाएंगे। इसमें डार्क बैज, 16 इंच अलॉय व्हील्स, ब्लू एक्सेंट को तो शामिल किया जाएगा। इनके अलावा इसे ग्लॉस ब्लैक रंग भी दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे होंगे फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक नेक्सन इलेक्ट्रिक मैक्स के डार्क एडिशन में कुछ और फीचर्स को जोड़ा जा सकता है। इनमें नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है जिसका साइज 10.25 इंच का हो सकता है। इसके साथ ही इंटीरियर को डार्क एडिशन में ब्लैक थीम को रखा जा सकता है, जिनमें ब्लू एक्सेंट को दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें वेंटिलेटिड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, इलेक्ट्रिक सनरूफ, एयर प्यूरीफायर, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक को जोड़ा जा सकता है।

कितनी दमदार बैटरी और मोटर
कंपनी की ओर से नेक्सन ईवी मैक्स में जिस क्षमता की बैटरी और मोटर दी जाती है। वही मोटर और बैटरी नेक्सन एसयूवी के डार्क एडिशन में भी दी जा सकती है। नेक्सन ईवी मैक्स में कंपनी की ओर से 40.5 Kwh की लिथियम ऑयन बैटरी दी जाती है। यह बैटरी आईपी-67 रेटिंग के साथ आती है। इसके साथ जो मोटर दी जाती है उससे एसयूवी को 143 पीएस और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कंपनी के मुताबिक सिंगल चार्ज में एसयूवी को 453 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।


कब होगी लॉन्च
कंपनी ने सिर्फ एसयूवी का टीजर जारी किया है। लेकिन यह जानकारी नहीं दी गई है कि नेक्सन ईवी मैक्स का डार्क एडिशन कब तक लाया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत
कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि नेक्सन ईवी मैक्स की कीमत के मुकाबले डार्क एडिशन की कीमत 40 से 50 हजार रुपये तक ज्यादा हो सकती है। मौजूदा समय में नेक्सन ईवी मैक्स की एक्स शोरुम कीमत 16.49 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 18.99 लाख रुपये तक जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed