Tata की इस SUV ने दी Hyundai और MG को टक्कर, बनी देश की नंबर वन कार!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। जानकारों का कहना है कि 2050 तक सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों का बोलबाला होगा। भारत में भी कई कार निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर रही हैं। एमजी ने हाल ही में भारत में MG ZS EV लॉन्च की है। जबकि Tata Nexon का इलेक्ट्रिक वर्जन भी बाजार में उपलब्ध है। वहीं ह्यूंदै ने भी अपनी इलेक्ट्रिक कार Hyundai Kona लॉन्च की है। मार्च महीने में बिक्री केआंकड़ों के मुताबिक Tata Nexon ने MG और Hyundai की इलेक्ट्रिक कारों को पछाड़ दिया है। Nexon मार्च महीने में सबसे ज्यादा बिक्री वाली कार बन गई है।
Tata Nexon
Tata Nexon को मार्च 2020 में सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। 198 यूनिट की बिक्री के साथ यह कार मार्च में पहले नंबर पर रही है। कंपनी का मानना है कि लॉकडाउन के बाद नेक्सन इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री और बढ़ेगी। कंपनी का दावा है कि कार एक बार फुल चार्ज होने पर 300 किमी तक का सफर तय करती है। वहीं अगर आपका चार्जर फास्ट है, तो आपको सिर्फ गाड़ी चार्ज करने में मात्र 60 मिनट का समय लगता है। जबकि 15 एंपीयर प्लग पॉइंट से चार्ज करने पर 90 फीसदी बैटरी चार्ज करने के लिए 8.5 घंटे तक का समय लग जाता है। आमतौर पर इसकी बैटरी एक-दो सप्ताह तक प्रयोग में लाई जा सकती है।
दूसरे नंबर पर रही MG ZS EV
MG ZS EV बिक्री के मामले में दूसरे पायदान पर रही है। MG ने हाल ही में यह कार भारत में लॉन्च की थी। भारत में कंपनी की यह दूसरी कार है। जबकि इलेक्ट्रिक सेगमेंट में यह कंपनी की पहली कार है। मार्च महीने में कार 116 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर रही है। बता दें कि एमजी मोटर की पहली कार Hector के जरिये भारतीय ऑटो सेक्टर में टॉप कंपनियों में शुमार हो गई। इसके बाद कंपनी ने अपनी दूसरी कार MG ZS EV (एमजी जेड एस ईवी) लॉन्च की है। कार की बैटरी 6 से 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इसकी बैटरी 44.5 केडब्ल्यूएच की और माइलेज 340 किलोमीटर का है। जबकि इसकी टॉप स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह कार बाजार में 20.88 लाख रुपये में उपलब्ध है।
तीसरे नंबर पर Hyundai Kona EV
ह्यूंदै कोना कार की मार्च 2020 में अपनी सिर्फ 14 यूनिट ही बिक सकीं। भारत में पिछले साल लॉन्च हुई Electric Vehicles में सबसे महंगी कार Hyundai Kona Electric ही है। इसकी परफॉर्मेंस दमदार है। आम चार्जर से कार की बैटरी 6 घंटे में फुल चार्ज होती है। इसकी बैटरी 39.2 केडब्ल्यूएच और चार्जिंग 6 घंटे में हो जाती है। कार का माइलेज 452 किलोमीटर है। जबकि रफ्तार 167 किलोमीटर प्रति घंटा है। कार बाजार में 28.04 लाख रुपये में उपलब्ध है।