{"_id":"624dd4ffd6b20863a24147f0","slug":"tata-motors-unveils-new-concept-electric-vehicle-concept-curvv-tata-concept-curvv-electric-suv-tata-motors-electric-suv-curvv-electric-vehicles-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tata Concept Curvv: टाटा मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट कर्व से उठा पर्दा, देगी 500 किमी का रेंज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Concept Curvv: टाटा मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट कर्व से उठा पर्दा, देगी 500 किमी का रेंज
Wed, 06 Apr 2022 11:45 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:45 PM IST
सार
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने बुधवार को अपनी एक नई कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल Concept Curvv (कॉन्सेप्ट कर्व) से पर्दा उठाया है। यह टाटा की नई "डिजिटल" डिजाइन लैंग्वेज और न्यू जेनरेशन 2 ईवी आर्किटेक्चर पर आधारित है।
विज्ञापन
Tata Concept Curvv Electric SUV
- फोटो : Tata Motors
विस्तार
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने बुधवार को अपनी एक नई कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल Concept Curvv (कॉन्सेप्ट कर्व) से पर्दा उठाया है। यह टाटा की नई "डिजिटल" डिजाइन लैंग्वेज और न्यू जेनरेशन 2 ईवी आर्किटेक्चर पर आधारित है। टाटा मोटर्स ने कहा है कि Concept CURVV पहले EV के रूप में उत्पादन में जाएगा और इसके अगले दो वर्षों में बाजारों में आने की संभावना है। कार निर्माता एसयूवी का इंटरनल कंब्शन इंजन (आईसीई) वर्जन भी तैयार करेगी।
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा, "एक शानदार साल के साथ, मुझे नए साल की एक नई शुरुआत की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है, एक नए 'वादे', एक बिल्कुल नया 'विचार' और एक नए 'डिजाइन' के साथ। इस शानदार इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट CURVV में सभी को एक साथ रखा गया है।"
नेक्सन से ऊपर होगी
टाटा का कहना है कि कॉन्सेप्ट CURVV के मूल में मजबूत एसयूवी डीएनए है। इसे Sierra (सिएरा) कॉन्सेप्ट एसयूवी के आधार पर विकसित किया गया है जिसे 2020 में ऑटो एक्सपो के दौरान प्रदर्शित किया गया था। कॉन्सेप्ट CURVV को फाइनल शेप देने के लिए डिजाइन को और विकसित किया गया है। लॉन्च होने पर, Tata Concept CURVV भारत में ब्रांड की एसयूवी लाइन-अप में Nexon (नेक्सन) से ऊपर होगी।

कितनी होगी रेंज
टाटा ने कॉन्सेप्ट CURVV के पावरट्रेन, बैटरी और परफॉर्मेंस के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, कार निर्माता ने कहा कि CURVV फुल चार्जिंग पर 400 किलोमीटर से 500 किलोमीटर के बीच की दूरी तय करने वाली है।
बढ़ता EV पोर्टफोलियो
टाटा की Concept CURVV अपने प्रोडक्शन रेडी अवतार में सबसे पहले कंपनी के विकसित हो रहे EV पोर्टफोलियो के विस्तार के रूप में बाजार में एंट्री करेगी जिसमें वर्तमान में Nexon EV और Tigor EV शामिल हैं। भारत में ईवी फोर व्हीलर सेगमेंट में फिलहाल टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी 90 फीसदी से ज्यादा है।

चंद्रा ने कहा, "हमारा जारी बिजनेस टर्नअराउंड इतिहास बन रहा है। रिकॉर्ड बिक्री से लेकर बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने तक, पिछला वित्त वर्ष हमारे लिए जादुई साबित हुआ। हम अपने पोर्टफोलियो में अपने उत्पादों की श्रृंखला के साथ न सिर्फ नंबर 1 एसयूवी खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं। बल्कि हमने ईवी स्पेस में अपनी ग्रोथ को सुपर चार्ज करना जारी रखा है, जिसमें हमारी अब तक की सबसे अधिक वार्षिक ईवी बिक्री 353 प्रतिशत बनाम FY21 है।"
मिलेगी ज्यादा रेंज
टाटा का जनरेशन 2 ईवी आर्किटेक्चर एडवांस्ड, लचीला और मल्टी-पावरट्रेन ऑप्शन की पेशकश करने में सक्षम होगा। जिप्ट्रॉन द्वारा संचालित जेनरेशन 1 उत्पादों द्वारा निर्धारित विश्वसनीयता मानकों को बनाए रखते हुए इस आर्किटेक्चर पर उत्पादों को ज्यादा रेंज देने के लिए तैयार किया जाएगा।