फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Motors to raise prices of commercial vehicles from 1 January 2022 price hike news

Tata Motors: टाटा मोटर्स कमर्शियल वाहनों के दाम बढ़ाएगी, फैसला एक जनवरी से होगा लागू, कई अन्य निर्माताओं ने भी किया एलान

Tue, 07 Dec 2021 12:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 07 Dec 2021 12:21 PM IST
सार

भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने एलान किया है कि वह एक जनवरी, 2022 से अपने कमर्शियल व्हीकल्स (वाणिज्यिक वाहनों) की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी।

विज्ञापन
Tata Motors to raise prices of commercial vehicles from 1 January 2022 price hike news
Tata Motors Ultra Sleek T-Series Range Trucks - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)

विस्तार

भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने एलान किया है कि वह एक जनवरी, 2022 से अपने कमर्शियल व्हीकल्स (वाणिज्यिक वाहनों) की कीमतों में 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी अपने मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों (एम एंड एचसीवी), मध्यम और हल्के वाणिज्यिक वाहनों (आई एंड एलसीवी), छोटे वाणिज्यिक वाहन (एससीवी) और बसों की कीमतें व्यक्तिगत मॉडल और वाहन के प्रकार के आधार पर बढ़ाएगी। 
विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि स्टील, एल्युमीनियम और अन्य कीमती धातुओं जैसी चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा अन्य कच्चे माल की उच्च लागत ने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए मजबूर किया है।
विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि वह मैन्युफेक्चरिंग के विभिन्न स्तरों पर बढ़ी हुई लागत के एक महत्वपूर्ण हिस्से को खुद वहन कर रही है। लेकिन ओवरऑल इनपुट लागत में तेज वृद्धि ने न्यूनतम कीमत बढ़ोतरी के जरिए कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना जरूरी बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई अन्य निर्माताओं ने भी किया एलान

Tata Motors to raise prices of commercial vehicles from 1 January 2022 price hike news
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
इस महीने की शुरुआत में, Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने भी एलान किया कि वह विभिन्न इनपुट लागतों में बढ़ोतरी के कारण जनवरी 2022 में कीमतों में वृद्धि करेगी। कंपनी ने कहा कि विभिन्न मॉडलों के लिए कीमतों में बढ़ोतरी अलग-अलग होगी। 

Honda (होंडा) और Renault (रेनो) भी अगले साल जनवरी से वाहनों की कीमतों में वृद्धि करने पर विचार कर रहे हैं ताकि बढ़ती लागत के असर को कम किया जा सके।

वहीं दूसरी ओर, Audi (ऑडी) ने कहा कि बढ़ती इनपुट और ऑपरेशनल लागत की वजह से 1 जनवरी से उसके पूरे मॉडल रेंज में 3 प्रतिशत तक की कीमत बढ़ोतरी होगी। जबकि Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने कहा कि यह बढ़ोतरी चुनिंदा मॉडलों पर 2 फीसदी तक होगी। 

टाटा मोटर्स के शैलेश चंद्रा ने यह कहा

Tata Motors to raise prices of commercial vehicles from 1 January 2022 price hike news
टाटा मोटर्स - फोटो : For Reference Only
टाटा मोटर्स के यात्री वाहन व्यवसाय के अध्यक्ष शैलेश चंद्र ने पहले कहा था, "वस्तुओं की कीमतें, कच्चे माल और अन्य इनपुट लागत में वृद्धि जारी है। लागत में इस वृद्धि को कम से कम आंशिक रूप से ऑफसेट करने के लिए उचित मूल्य वृद्धि निकट अवधि में अपरिहार्य लगती है।"

नवंबर में टाटा मोटर्स की कुल बिक्री में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वाहन निर्माता ने अपने घरेलू थोक बिक्री में 58,073 यूनिट्स पर 21 प्रतिशद की वृद्धि दर्ज की, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 47,859 यूनिट्स थी।

ऑटो प्रमुख ने कहा कि घरेलू बाजार में उसकी यात्री वाहनों की बिक्री नवंबर में 29,778 यूनिट्स रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 21,641 यूनिट्स थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed