{"_id":"643f8aa31210d9db7101a487","slug":"tata-motors-opens-booking-of-the-altroz-cng-know-features-variant-engine-specification-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Altroz CNG: टाटा मोटर्स ने अल्ट्रोज सीएनजी के लिए शुरू की बुकिंग, जानें कितने वैरिएंट में आएगी हैचबैक","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Altroz CNG: टाटा मोटर्स ने अल्ट्रोज सीएनजी के लिए शुरू की बुकिंग, जानें कितने वैरिएंट में आएगी हैचबैक
Wed, 19 Apr 2023 12:08 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:08 PM IST
सार
टाटा मोटर्स की ओर से जल्द ही अपनी प्रीमियम हैचबैक का सीएनजी वर्जन लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी है। कार में क्या खूबियां होंगी। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : tata motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की प्रमुख कार कंपनी टाटा मोटर्स की ओर से जल्द ही अपनी प्रीमियम हैचबैक कार को सीएनजी के साथ लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी की ओर से इसके लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इसके कितने वैरिएंट में लाया जाएगा और इसकी डिलीवरी कब शुरू होंगी।
विज्ञापन
बुकिंग हुई शुरू
टाटा मोटर्स की ओर से अल्ट्रोज सीएनजी के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। कोई भी ग्राहक 21 हजार रुपये में सीएनजी वैरिएंट के लिए बुकिंग कर सकता है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि इसके सीएनजी वैरिएंट की डिलीवरी को मई में शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
लॉन्च होगी कार
टाटा मोटर्स की ओर से जल्द ही अल्ट्रोज को सीएनजी के साथ लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इसे अप्रैल के आखिर या मई की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें कंपनी की ओर से कुछ खूबियों को दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
ऑटो एक्सपो में दिखी थी कार
कंपनी की ओर से अल्ट्रोज सीएनजी को जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो के दौरान भी दिखाया गया था। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई थी कि इसमें ऐसे कुछ फीचर्स होंगे जो इस सेगमेंट की अन्य कारों में नहीं मिलते।
यह भी पढ़ें - Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
क्या होंगी खूबियां
टाटा की प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज के सीएनजी वैरिएंट की सबसे बड़ी खूबी यही है कि इसे एक नहीं बल्कि दो सीएनजी सिलेंडर के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसमें ऐसा इसलिए किया है जिससे कार में बूट स्पेस बना रहे और सीएनजी के साथ उसे चलाया भी जाए। दोनों ही सिलेंडर की क्षमता कुल 60 लीटर की होगी। इसके साथ ही इसमें सिंगल एडवांस ईसीयू को भी दिया जाएगा। जिससे यह कार आसानी से सीएनजी से पेट्रोल मोड में शिफ्ट हो पाएगी। साथ ही इसे सीधे सीएनजी मोड में भी स्टार्ट किया जा सकेगा। इसके साथ ही इसमें इस तरह की सुरक्षा भी मिलेगी कि जब भी कार में सीएनजी भरी जाएगी तब कार बंद होगी। कार पर तीन साल या एक लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी भी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
कितने होंगे वैरिएंट
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अल्ट्रोज सीएनजी को कुल चार वैरिएंट में लाया जाएगा। इन वैरिएंट्स में एक्सई, एक्सएम प्लस, एक्सजेड और एक्सजेड प्लस होंगे। कार में ओपेरा ब्लू, डाउनटाउन रेड, आर्केड ग्रे और एवेन्यू वाइट रंगों का विकल्प मिलेगा। इसमें लैदरेट सीट्स, आईआरए कनेक्टिड कार तकनीक, क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक हैडलैंप जैसे फीचर्स को दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
कितना दमदार इंजन
जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से अल्ट्रोज सीएनजी में 1.2 लीटर का इंजन दिया जाएगा। यह रेवोट्रोन पेट्रोल इंजन होगा जिससे कार को 76 बीएचपी और 97 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा।
यह भी पढ़ें - Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
कितनी होगी कीमत
कंपनी की ओर से अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मौजूदा पेट्रोल वर्जन की शुरूआती कीमत 6.45 लाख रुपये से शुरू होकर 10 लाख रुपये तक जाती है। ऐसे में सीएनजी वैरिएंट की कीमत में करीब 70 से 90 हजार रुपये तक का इजाफा किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी