फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Motors launches Ace Gold Petrol CX tata motors scv vehicles tata motors scv cargo small commercial vehicles tata motors

Tata Motors : टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया नया व्यावसायिक वाहन, मिलेगा 90 फीसदी तक ऑन-रोड फाइनेंस

Fri, 30 Jul 2021 11:51 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 30 Jul 2021 11:51 AM IST
सार

टाटा मोटर्स ने अपने स्मॉल कमर्शियल व्हीकल यानी छोटे वाणिज्यिक वाहन का एक नया वेरिएंट Ace Gold Petrol CX लॉन्च किया है। जानें डिटेल्स।

विज्ञापन
Tata Motors launches Ace Gold Petrol CX tata motors scv vehicles tata motors scv cargo small commercial vehicles tata motors
Tata Ace Gold Petrol CX small commercial vehicle - फोटो : Tata Motors

विस्तार

Tata Motors Launches New Small Commercial Vehicle : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपने स्मॉल कमर्शियल व्हीकल (SCV) यानी छोटे वाणिज्यिक वाहन (एससीवी) का एक नया वेरिएंट, Ace Gold Petrol CX  (ऐस गोल्ड पेट्रोल सीएक्स) लॉन्च किया है। इसकी पुणे में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये रखी गई है। यह गाड़ी दो वेरिएंट में उपलब्ध होगी। इनमें फ्लैट बेड वेरिएंट की कीमत 3.99 लाख रुपये है। जबकि हाफ-डेक लोड बॉडी वेरिएंट की कीमत 4.10 लाख (एक्स-शोरूम, पुणे) है।
विज्ञापन


90 फीसदी ऑन-रोड फाइनेंस
Tata Ace Gold Petrol CX इसकी फाइनेंसिंग सर्विस गांव और शहर दोनों इलाकों में पसंद की जाती है। इसके लिए टाटा मोटर्स ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ साझेदारी की है। इसके तहत ग्राहक 7500 रुपये जितनी कम ईएमआई और 90 फीसदी तक ऑन-रोड फाइनेंस वाले ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन


इंजन और पावर
टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल CX वेरिएंट में 2-सिलेंडर इंजन से पावर्ड एकमात्र फोर-व्हील SCV है और जो 4 लाख रूपए से कम की कीमत पर 1.5 टन से ज्यादा ग्रॉस व्हीकल वेट की कैपेसिटी के साथ मिलेगा। ऐस गोल्ड पेट्रोल में 694 cc क्षमता का इंजन दिया गया है। इस इंजन के साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों के लिए शानदार विकल्प

इस मिनी ट्रक के बारे में टाटा मोटर्स प्रोडक्ट लाइन SCV और PU के वाइस प्रेसिडेंट विनय पाठक ने कहा है कि नए ऐस गोल्ड पेट्रोल CX का लॉन्च होना 'छोटे हाथी' के शानदार सफर में दूसरी उपलब्धि है। यह लगभग 23 लाख से ज्यादा भारतीयों को रोजी रोटी का साधन बन गया है। इसका इस्तेमाल फल-सब्जी, खेती किसानी वाले उत्पादों, पार्सल, एलपीजी सिलेंडर और डेयरी फूड प्रोडक्ट की ढुलाई में होता है।

24 घंटे रोडसाइड असिस्टेंस
टाटा मोटर्स की 'संपूर्ण सेवा 2.0' से व्हीकल को शानदार सर्विस दी जाती है। इसमें गाड़ी के सालाना मेंटेनेंस और रिसेल सर्विस मिलती है। इसमें अलग से 24x7 रोडसाइड असिस्टेंस, 15 दिन के अंदर एक्सीडेंटल रिपेयर करने की गारंटी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed