{"_id":"61bc926de495a945ac16e6da","slug":"tata-motors-joins-hands-with-government-of-maharashtra-to-support-setting-up-of-a-vehicle-scrapping-facility","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tata Motors: टाटा मोटर्स ने महाराष्ट्र सरकार से मिलाय हाथ, लगाएगी व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Motors: टाटा मोटर्स ने महाराष्ट्र सरकार से मिलाय हाथ, लगाएगी व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी
Fri, 17 Dec 2021 07:06 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 17 Dec 2021 07:06 PM IST
सार
भारत के सबसे बड़े कमर्शियल व्हीकल निर्माता Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के सबसे बड़े कमर्शियल व्हीकल निर्माता Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह महाराष्ट्र सरकार के उद्योग, ऊर्जा एवं श्रम विभाग के जरिए हुआ है। इसका मकसद महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी (आरवीएसएफ) स्थापित करना है। एमओयू पर हस्ताक्षर महाराष्ट्र के मुंबई में 'इनवेस्टमेंट अपॉर्च्यूनिटीज इन हाइवे, ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स' पर एक कॉन्फ्रेंस में किए गए। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे। इस प्रस्तावित स्क्रैपेज सेंटर में अपना जीवनकाल पूरा कर चुके पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों के लिए एक साल में 35,000 वाहनों तक रीसाइक्लिंग करने की क्षमता होगी।
पैदा होंगी नई नौकरियां
इस आरवीएसएफ की स्थापना के लिए उद्योग, ऊर्जा एवं श्रम विभाग महाराष्ट्र की राज्य सरकार के नियमों और विनियमनों और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) द्वारा जारी ड्राफ्ट व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी के अनुसार जरूरी अनुमोदनों को आसान बनाने में सहयोग करेगा। यह स्क्रैप के लिए लो इम्पोर्ट बिल और क्रूड ऑइल, एमएसएमई के लिए रोजगार के अवसर, ओईएम के लिए नए वाहनों की बिक्री में बढ़त की संभावना, वाहन के मालिकों के लिए परिचालन की कम लागत, उपभोक्ताओं के लिए ज्यादा सुरक्षित और स्वच्छ वाहन और सभी के लिए स्थायित्वपूर्ण वातावरण जैसे फायदों के साथ सभी साझीदारों की इच्छा पूरी करेगा।
गुजरात के साथ भी एमओयू
टाटा मोटर्स एक पार्टनर के साथ मिलकर स्क्रैपिंग सेंटर स्थापित करेगा। इससे पहले टाटा मोटर्स ने अहमदाबाद में एक रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी (आरवीएसएफ) की स्थापना के लिए गुजरात सरकार के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। टाटा मोटर्स व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी में सहयोग देने के लिए ऐसी और भी पहलों पर अन्य सरकारी संस्थाओं के साथ काम जारी रखेगा।
विज्ञापन
नए अध्याय की शुरूआत
इस भागीदारी पर अपनी बात रखते हुए, टाटा मोटर्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर गिरीश वाघ ने कहा, "हम महाराष्ट्र में एक स्क्रैपिंग फैसिलिटी की स्थापना में सहयोग देने के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ भागीदारी करके खुश हैं। वाहन की सही स्क्रैपिंग के सभी को ज्ञात फायदों के अलावा यह पहल सर्कुलर इकोनॉमी के सेटअप को बढ़ावा देगी और स्थायित्वपूर्ण परिवहन के क्षेत्र में अपनी अग्रणी स्थिति को और भी मजबूती देने की हमारी प्रतिबद्धता दोहराएगी। हमें देशभर में स्क्रैपिंग फैसिलिटीज स्थापित करने की इस पहल में नीति-निर्माताओं के साथ भागीदारी करने पर गर्व है। यह एक नए अध्याय की शुरूआत है और भारत के ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर के लिए सही दिशा में उठाया गया कदम है।"