फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles ›   Tata Motors increases cost of vehicles by 12000

महंगे हुए टाटा मोटर्स के वाहन

Wed, 19 Oct 2016 07:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 19 Oct 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors increases cost of vehicles by 12000
Tata Tiago

टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों के मूल्य 12,000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। यह वृद्घि लागत बढ़ने की वजह से हुई है। टाटा मोटर्स के पैसेंजर वेहिकल्स बिजनेस यूनिट के प्रेसीडेंट मयंक पारीक ने कहा कि लागत बढ़ने की वजह से हमने अपने यात्री वाहनों की कीमतें एक फीसदी बढ़ाई हैं, जो 5,000 रुपये से 12,000 रुपये के बीच है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस्पात और जिंक जैसे कच्चे मालों की कीमतें बढ़ गई हैं, जिसके कारण यह फैसला लेना पड़ा है। टाटा मोटर्स छोटी कार नैनो, हाल में लांच हैचबैक टियागो और क्रॉसओवर एरिया सहित कई यात्री वाहनों की बिक्री करती है। इनकी एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत 2.15 लाख रुपये से 16.3 लाख रुपये के बीच है।
विज्ञापन


महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी इस महीने से अपने कुछ यात्री और छोटे वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें एक फीसदी बढ़ा दी हैं। अगस्त में ह्यूंडई मोटर इंडिया ने अपने वाहनों की कीमत 20 हजार रुपये तक बढ़ा दी थी, जबकि मारुति सुजुकी ने भी अपनी कारों की कीमतें 20 हजार रुपये तक बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed