फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   tata motors gets conditional approval to acquire iveco

TATA Motors: ट्रक निर्माता इवेको ग्रुप को 3.8 अरब यूरो में खरीदेगी टाटा मोटर्स, इटली सरकार ने दी सशर्त मंजूरी

Sat, 08 Nov 2025 07:04 PM IST
सुयश पांडेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Sat, 08 Nov 2025 07:04 PM IST
सार

इटली की सरकार ने टाटा मोटर्स लिमिटेड को ट्रक और बस बनाने वाली कंपनी इवेको ग्रुप एन वी को खरीदने के प्रस्ताव को शर्तों के साथ मंजूरी दे दी है। यह सौदा 3.8 बिलियन यूरो (लगभग 4.36 बिलियन डॉलर) में होगा।

विज्ञापन
tata motors gets conditional approval to acquire iveco
टाटा मोटर्स करेगी इवेको कंपनी का अधिग्रहण - फोटो : ivecogroup.com / X @TataMotors

विस्तार

इटली की सरकार ने टाटा मोटर्स लिमिटेड को ट्रक और बस बनाने वाली कंपनी इवेको ग्रुप एन वी को खरीदने के प्रस्ताव को शर्तों के साथ मंजूरी दे दी है। यह सौदा 3.8 बिलियन यूरो (लगभग 4.36 बिलियन डॉलर) में होगा। यह जानकारी रॉयटर्स को मिले एक संसदीय दस्तावेज से सामने आई है।

विज्ञापन


टाटा मोटर्स के जरिए इटली की कंपनी इवेको ग्रुप को खरीदने का फैसला 31 अक्तूबर को लिया गया था, जो इस सौदे को आगे बढ़ाने में एक अहम कदम है। यह भारतीय वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की सबसे बड़ी सीमा पार सौदों में से एक हो सकती है। सौदे के तहत, कंपनी इवेको का कमर्शियल वाहन बिजनेस खरीदेगी, जबकि इवेको का डिफेंस बिजनेस अलग से राज्य-समर्थित ग्रुप लियोनार्डो एस पी ए को बेचा जाएगा। 
विज्ञापन


इवेको का मुख्यालय ट्यूरिन (इटली) में है और इसे एग्नेली परिवार की निवेश कंपनी एक्जोर नियंत्रित करती है, जिसके पास 27.1% हिस्सेदारी और 43.1% मतदान अधिकार हैं। एग्जोर ने अपनी हिस्सेदारी टाटा को स्थानांतरित करने पर सहमति जताई है। दोनों कंपनियों का कहना है कि यह सौदा उनके 'उत्पाद पोर्टफोलियो और क्षमताओं को बेहतरीन तरीके से जोड़ देगी' और औद्योगिक और भौगोलिक ओवरलैप बहुत कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौदा पूरा होने के बाद, नई कंपनी की सालाना बिक्री 5.4 लाख यूनिट से ज्यादा होगी। जिससे लगभग 22 बिलियन यूरो की कमाई होने का अनुमान है। इससे कमर्शियल वाहन बाजार में एक मजबूत वैश्विक खिलाड़ी तैयार होगा। इस अधिग्रहण से टाटा मोटर्स ने यूरोप के ट्रक और बस क्षेत्र में प्रवेश कर लेगा, जहां इवेको अपनी लगभग तीन चौथाई कमाई करता है। इवेको के पास दुनिया भर में 36,000 कर्मचारी हैं, जिनमें से 14,000 इटली में हैं। यूरोप के बड़े ट्रक निर्माताओं जैसे वोल्वो, डाइम्लर और ट्रैटॉन में इवेको सबसे छोटा खिलाड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed