फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Motors 3-axle truck Signa 3118.T tata motors news

टाटा मोटर्स ने पेश किया भारत का पहला तीन एक्सल वाला ट्रक, उठा सकता है 31 टन वजन

Wed, 03 Mar 2021 06:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 03 Mar 2021 06:22 PM IST
सार

टाटा मोटर्स ने कहा कि नई Signa 3118.T ट्रक 28 टन जीवीडब्ल्यू ट्रक की तुलना में 3,500 किलोग्राम अधिक वजन उठा सकता है। लेकिन समान ईंधन पर इसकी परिचालन लागत 28 टन वाले के बराबर ही है।

विज्ञापन
Tata Motors 3-axle truck Signa 3118.T tata motors news
Tata Motors New Truck Tata Signa 3118.T - फोटो : Tata Motors

विस्तार

देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने बुधवार को कहा कि उसने तीन एक्सल (10 पहिया) में देश का पहला 31 टन वजन (GVW) वाला रिजिड ट्रक Signa 3118.T (सिग्ना 3118.टी) पेश किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि ग्रॉस व्हीकल वेट (GVW) वाहन निर्माता द्वारा किसी एकल-वाहन के लिए बताया गया आंकड़ा होता है कि जब यह वहान पूरी तरह से लोड होगा तो उसका कुल भार कितना होता है। 
विज्ञापन

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह ट्रक 28 टन जीवीडब्ल्यू ट्रक की तुलना में 3,500 किलोग्राम अधिक वजन उठा सकता है। लेकिन समान ईंधन पर इसकी परिचालन लागत 28 टन वाले के बराबर ही है।

टाटा मोटर्स के व्यावसायिक वाहन कारोबारी इकाई के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) राजेश कौल ने कहा, "यह मॉडल बेजोड़ उपभोक्ता-केंद्रित इंजीनियरिंग का नमूना है। इसमें फ्यूल इकोनॉमी स्विच, गियर शिफ्ट एडवाइजर, टेलीमैटिक्स सिस्टम, रिवर्स पार्किंग असिस्टेंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed