देश की सबसे बड़ी कार कंपनियों में से एक टाटा ने अपनी बेहतरीन एसयूवी नेक्सन के लाइनअप में बदलाव किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इसके कुछ वैरिएंट्स को बंद कर दिया गया है। बंद करने के साथ ही इन्हें वेबसाइट से भी हटा दिया गया है। कंपनी ने किन वैरिएंट्स को बंद किया है। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
किन वैरिएंट्स को किया बंद
2 of 6
टाटा नेक्सन
- फोटो : tata motors
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा नेक्सन के जिन वैरिएंट्स को बंद किया गया है। उनमें एक्सजेड, एक्सजेडए, एक्सजेड प्लस ऑप्शनल, एक्सजेडए प्लस ऑप्शनल, एक्सजेड प्लस ऑप्शनल डार्क और एक्सजेडए प्लस ऑप्शनल डार्क शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित
अभी-भी हैं काफी विकल्प
3 of 6
टाटा नेक्सन
- फोटो : tata motors
नेक्सन के छह वैरिएंट्स को कंपनी की ओर से बंद कर दिया गया हो। लेकिन अभी-भी इस एसयूवी में 60 से ज्यादा वैरिएंट्स का विकल्प मिलता है। नेक्सन को पेट्रोल, डीजल के साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प के साथ ऑफर किया जाता है। इनके साथ ही नेक्सन में रेग्युलर वैरिएंट और डार्क, काजीरंगा, जेट एडिशन भी बिक्री के लिए मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें - महिंद्रा की एक्सयूवी 700 है दमदार, मिलते हैं ये फीचर्स
कितना ताकतवर है इंजन
4 of 6
टाटा नेक्सन
- फोटो : tata motors
टाटा की नेक्सन में काफी दमदार इंजन ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इसके पेट्रोल वैरिएंट्स में 1.2 टर्बाचार्ज रेवट्रॉन इंजन मिलता है। जिससे 120 पीएस की ताकत और 170 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होता है। तीन सिलेंडर के पेट्रोल इंजन के साथ नेक्सन का मैनुअल वैरिएंट 17.57 किलोमीटर का एवरेज देता है। इसका ऑटोमैटिक वैरिएंट एक लीटर पेट्रोल में 16.35 किलोमीटर का एवरेज देता है।
नेक्सन में पेट्रोल के अलावा डीजल इंजन का भी विकल्प मिलता है। इसमें 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज चार सिलेंडर का इंजन आता है। जिससे 110 पीएस और 260 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। एक लीटर डीजल में मैनुअल ट्रांसमिशन वैरिएंट 21.19 किलोमीटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली नेक्सन 22.07 किलोमीटर का एवरेज देती है।
यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
नेक्सन है सबसे सुरक्षित एसयूवी में से एक
5 of 6
टाटा नेक्सन
- फोटो : tata motors
नेक्सन ने खुद को एक बेहद सुरक्षित एसयूवी के तौर पर स्थापित किया है। टाटा नेक्सन ग्लोबल एनसीएपी से 5-स्टार एडल्ट सेफ्टी रेटिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय कार थी।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च