फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Curvv Dark Edition Launched in India Know Price Features Specifications

Tata Curvv Dark Edition: टाटा कर्व डार्क एडिशन लॉन्च, जानें फीचर्स और क्या हुए बदलाव

Sat, 12 Apr 2025 04:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 12 Apr 2025 04:51 PM IST
सार

टाटा कर्व ने लॉन्च के समय अपनी कूपे-एसयूवी बॉडीस्टाइल के लिए सुर्खियां बटोरीं। अब इसका डार्क एडिशन लॉन्च किया गया है। टाटा मोटर्स अपनी डार्क एडिशन सीरीज को लगातार आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
Tata Curvv Dark Edition Launched in India Know Price Features Specifications
Tata Curvv Dark Edition - फोटो : Tata Motors

विस्तार

टाटा मोटर्स अपनी डार्क एडिशन सीरीज को लगातार आगे बढ़ा रही है। पहले कंपनी ने Harrier (हैरियर), Safari (सफारी), Nexon (नेक्सन) और Punch (पंच) जैसी एसयूवी के डार्क एडिशन लॉन्च किए थे, जिनमें से नेक्सन और पंच के इलेक्ट्रिक वर्जन भी इस स्पेशल एडिशन में मौजूद हैं। अब इस लाइनअप में एक नया नाम जुड़ गया है Tata Curvv Dark Edition (टाटा कर्व डार्क एडिशन)।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy 2.0: एक लाख रुपये से कम कीमत वाले टॉप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, जानें कितनी है रेंज
विज्ञापन

वेरिएंट्स और कीमत
Tata Curvv Dark Edition की शुरुआती कीमत करीब साढ़े 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। दिलचस्प बात ये है कि इसकी लॉन्चिंग सिट्रोएन बेसाल्ट डार्क एडिशन के कुछ ही दिनों बाद हुई है, जिससे इसका सीधा मुकाबला नजर आ रहा है। Curvv डार्क एडिशन कंपनी की दो टॉप वेरिएंट्स - Accomplished S और Accomplished +A पर आधारित है।

यह भी पढ़ें - Car Features: भारतीय कार खरीदारों की पहली पसंद बन गई है ये फीचर, नई रिपोर्ट में हुआ खुलासा

लुक और डिजाइन
कर्व डार्क एडिशन में सबसे ज्यादा ध्यान इसके लुक और स्टाइलिंग पर दिया गया है। जैसा कि नाम से ही समझ आता है, इस एसयूवी को एक ऑल-ब्लैक थीम में पेश किया गया है। इसमें ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल, काले अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और टिंटेड विंडस्क्रीन दी गई है। हेडलाइट और टेललाइट्स में स्मोक्ड इफेक्ट है, जो इसे और भी स्पोर्टी लुक देता है।

इसके अलावा, आगे की तरफ LED लाइट स्ट्रिप, शार्क फिन एंटीना और कूपे जैसी झुकी हुई रूफलाइन भी नजर आएगी जो इसे भीड़ से अलग बनाती है। पीछे की तरफ डार्क एडिशन का बैज भी लगाया गया है, जिससे यह रेगुलर मॉडल से अलग दिखेगा। हालांकि डिजाइन स्ट्रक्चर में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें - 2025 Maruti Suzuki Wagon R: 2025 मारुति सुजुकी वैगन आर हुई पहले से ज्यादा सुरक्षित, जानें क्या हुए बदलाव
विज्ञापन

इंटीरियर और फीचर्स
कर्व डार्क एडिशन के केबिन में भी ऑल-ब्लैक थीम देखने को मिलेगी। सीट्स और डोर ट्रिम्स पर लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है जो इसे प्रीमियम फील देती है। 

फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 9-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 6-वे पावर ड्राइवर सीट, रीक्लाइनिंग रियर सीट्स, एयर प्यूरीफायर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जर जैसी खूबियां मिलेंगी।

सेफ्टी के मामले में भी कोई समझौता नहीं है। इसमें 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ऑटो होल्ड के साथ), सामने और पीछे पार्किंग सेंसर्स, और Level-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Rear Seatbelt: पत्नी की कार दुर्घटना के बाद अभिनेता सोनू सूद ने पीछे की सीटबेल्ट पहनने की दी सलाह, की ये भावुक अपील 

इंजन पावर और ट्रांसमिशन
टाटा कर्व डार्क एडिशन को दो इंजन ऑप्शंस पेट्रोल और डीजल में पेश किया गया है। पेट्रोल वर्जन में 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड हाइपेरियन इंजन मिलता है। यह इंजन 123 bhp की पावर और 225 Nm टॉर्क देता है। डीजल वर्जन में 1.5-लीटर इंजन मिलता है, जो 116 bhp की पावर और 260 Nm टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।

ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) वर्जन के अलावा, आने वाले समय में Tata Curvv Dark Edition का एक फुली इलेक्ट्रिक वर्जन में भी लॉन्च की जाएगी। इसमें दो बैटरी ऑप्शन होंगे - 45kWh और 55kWh। दावा है कि ईवी मॉडल एक बार चार्ज करने पर 505 से 585 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकेगा। ये वर्जन टॉप-स्पेक एम्पावर्ड+ ट्रिम पर आधारित होगा।

यह भी पढ़ें - KTM 390 Enduro R: नई केटीएम 390 एंड्यूरो आर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां 

यह भी पढ़ें - 2025 Yamaha FZ-S Fi: 2025 यामाहा FZ-S Fi लॉन्च, जानें क्या है नया और कितनी है कीमत 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed