फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2025 Yamaha FZ-S Fi Launched in India Know Price Features Specifications

2025 Yamaha FZ-S Fi: 2025 यामाहा FZ-S Fi लॉन्च, जानें क्या है नया और कितनी है कीमत

Wed, 09 Apr 2025 06:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 09 Apr 2025 06:26 PM IST
सार

Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने अपनी पॉपुलर बाइक FZ-S Fi का 2025 ईयर मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। दिलचस्प बात ये है कि पुराना मॉडल भी बाजार में उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
2025 Yamaha FZ-S Fi Launched in India Know Price Features Specifications
2025 Yamaha FZ-S Fi - फोटो : Yamaha

विस्तार

Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने अपनी पॉपुलर बाइक FZ-S Fi का 2025 ईयर मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नए मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत करीब सवा लाख रुपये से थोड़ी ज्यादा रखी है। पुराने मॉडल की तुलना में इसकी कीमत में करीब 3,600 रुपये का इजाफा हुआ है। दिलचस्प बात ये है कि पुराना मॉडल भी बाजार में उपलब्ध रहेगा, यानी ग्राहकों के पास दोनों वर्जन में से चुनने का विकल्प होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Auto Industry: ऑटो इंडस्ट्री के लिए वित्त वर्ष 26 होगा 'सुधार का साल', फाडा का बयान, जानें इसके मायने 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: आम आदमी को जल्द मिलेगी राहत? नितिन गडकरी ने किया एलान- नया टोल सिस्टम 8-10 दिनों में होगा लागू
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Hydrogen Vehicles: सरकार ने हाइड्रोजन बसों और ट्रकों को चलाने के लिए शुरू कीं पायलट परियोजनाएं, गडकरी ने किया एलान

2025 Yamaha FZ-S Fi में क्या बदला
नई 2025 Yamaha FZ-S Fi मोटरसाइकिल में हुए बदलावों की बात करें तो सबसे पहले जो चीज नजर आती है, वो है बाइक का नया ग्राफिक्स और कलर स्कीम। इस बार यामाहा ने FZ-S Fi को दो नए रंगों में पेश किया है। जिसमें ब्लैक और ग्रे रंग शामिल हैं। साथ ही, बाइक के इंडिकेटर्स (ब्लिंकर्स) अब टैंक के साइड श्रोड्स में फिट कर दिए गए हैं, जिससे बाइक का फ्रंट और भी क्लीन और मिनिमलिस्ट दिखता है।

हालांकि बाकी तकनीकी हिस्से पहले जैसे ही हैं। फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स, पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन, दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक, LED लाइटिंग, और 17-इंच के अलॉय व्हील्स। इसके अलावा, बाइक में LCD डिजिटल मीटर और फोन कनेक्टिविटी भी पहले की तरह मौजूद है।

यह भी पढ़ें - Ampere Reo 80: एम्पीयर रीओ 80 ईवी लॉन्च, लाइसेंस और आरसी की नहीं है जरूरत, जानें रेंज, कीमत और फीचर्स
 

इंजन भी हुआ अपडेट
2025 Yamaha FZ-S Fi का इंजन अब OBD-2B नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट किया गया है। हालांकि, इसके पावर आउटपुट के आंकड़ों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बाइक में पहले जैसा ही 149cc का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 12.2 bhp की पावर और 13.3 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें - Used Cars: भारत के सेकंड हैंड कार बाजार में बदल रहे रुझान, ऑटोमैटिक और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ी मांग 

यह भी पढ़ें - VVIP Cars: भारत में कौन सी गाड़ियां बिना नंबर प्लेट चल सकती हैं, किन वाहनों पर होता है तीर का निशान? 

मुकाबला
यामाहा की यह बाइक भारत के 150-160cc सेगमेंट में आती है। जिसमें इसे Bajaj Pulsar (बजाज पल्सर), TVS Apache RTR 160 (टीवीएस अपाचे आरटीआर 160), Honda Unicorn (होंडा यूनिकॉर्न) जैसी दूसरी लोकप्रिय बाइकों से मुकाबला मिलता है।

यह भी पढ़ें - 3 Row Seating Cars: तीन-पंक्ति वाली सबसे किफायती एसयूवी और एमपीवी कारें, कीमत छह लाख रुपये से शुरू 

यह भी पढ़ें - Komaki Ranger: कोमाकी रेंजर इलेक्ट्रिक बाइक को मिला अपडेट, 250 किमी तक की रेंज का दावा 


यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0 जल्द होगी लागू, सीएनजी ऑटो को बंद करने की सिफारिश 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed