फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bollywood Actor Sonu Sood advocates use of rear seatbelt after wife’s car accident

Rear Seatbelt: पत्नी की कार दुर्घटना के बाद सोनू सूद ने पीछे की सीटबेल्ट पहनने की दी सलाह, की ये भावुक अपील

Fri, 11 Apr 2025 03:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 11 Apr 2025 03:41 PM IST
सार

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अहम संदेश साझा किया है। उन्होंने पीछे की सीट पर बैठने वाले यात्रियों के लिए भी सीट बेल्ट पहनने की जरूरत पर जोर दिया।

विज्ञापन
Bollywood Actor Sonu Sood advocates use of rear seatbelt after wife’s car accident
sonu sood - फोटो : Instagram/sonu_sood

विस्तार

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अहम संदेश साझा किया है। उन्होंने पीछे की सीट पर बैठने वाले यात्रियों के लिए भी सीट बेल्ट पहनने की जरूरत पर जोर दिया। ये बयान उन्होंने तब दिया जब उनकी पत्नी सोनाली सूद एक सड़क हादसे का शिकार हो गईं। यह दुर्घटना मुंबई-नागपुर हाईवे पर MG Windsor (एमजी विंडसर) इलेक्ट्रिक गाड़ी में हुआ। जिसमें सोनाली, उनकी बहन और भांजा भी मौजूद थे। सौभाग्य से सभी लोग सुरक्षित रहे, और इसका श्रेय सोनू सूद ने सीट बेल्ट को दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 2025 Suzuki Hayabusa: 2025 सुजुकी हायाबुसा भारत में लॉन्च, अब और भी ज्यादा दमदार और स्टाइलिश 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: आम आदमी को जल्द मिलेगी राहत? नितिन गडकरी ने किया एलान- नया टोल सिस्टम 8-10 दिनों में होगा लागू 
विज्ञापन
विज्ञापन

"सीट बेल्ट नहीं, तो आपका परिवार नहीं"
सोनू सूद ने एक वीडियो में दिखाया कि वो खुद अपनी लग्जरी Mercedes-Maybach GLS 600 SUV की पीछे की सीट पर सीट बेल्ट लगाए हुए बैठे हैं। उन्होंने वीडियो में बताया कि उनकी पत्नी हमेशा सभी को सीट बेल्ट पहनने की सलाह देती हैं और हादसे के कुछ ही पल पहले भी उन्होंने यही कहा था। सोनू ने एक अहम बात कही कि भारत में 100 में से 99 लोग पीछे की सीट पर सीट बेल्ट नहीं पहनते। वीडियो के आखिर में उन्होंने कहा, "सीट बेल्ट नहीं, तो आपका परिवार नहीं", जो सीधा दिल पर असर करता है। 

View this post on Instagram

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)




यह भी पढ़ें - 2025 Maruti Eeco: अब ज्यादा सुरक्षित और नए लेआउट के साथ आई 2025 मारुति ईको, जानिए क्या हुए बदलाव 

यह भी पढ़ें - Car Export: दुनियाभर में सबसे ज्यादा कारें निर्यात करने वाले टॉप 10 देश, जानें भारत का स्थान

सायरस मिस्त्री की मौत और नियमों में बदलाव
ज्यादातर कार सवार जुर्माना लगने के डर से आगे की सीटों पर सीटबेल्ट पहनना पसंद करते हैं। हालांकि, नियम स्पष्ट रूप से बताते हैं कि वाहन में सभी लोगों को हर समय सीटबेल्ट पहनना चाहिए। 2022 में शापूरजी पल्लोनजी समूह के अध्यक्ष साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन के साथ पीछे की सीटों पर सीटबेल्ट के इस्तेमाल पर और जोर दिया गया।

इस सड़क दुर्घटना में व्यवसायी मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। जांच में सामने आया कि खराब रोड डिजाइन के साथ-साथ पीछे की सीट पर सीट बेल्ट न पहनना इस हादसे की बड़ी वजह बना। इसके बाद सरकार और कार कंपनियों ने मिलकर सभी नई कारों में तीन-पॉइंट सीट बेल्ट और सीट बेल्ट रिमाइंडर को अनिवार्य कर दिया।

यह भी पढ़ें - BMW Z4 M40i Pure Impulse Edition: बीएमडब्ल्यू Z4 M40i प्योर इंपल्स एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

यह समझना बेहद जरूरी है कि सीट बेल्ट किसी भी वाहन में सुरक्षा की पहली परत होती है। एयरबैग्स और बाकी सेफ्टी फीचर्स को सेकेंडरी रेस्ट्रेंट सिस्टम (एसआरएस) कहा जाता है। लेकिन अगर सीट बेल्ट नहीं पहनी गई हो, तो ये फीचर्स भी प्रभावी नहीं रहते। इससे पहले, खेल जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पीछे सीट बेल्ट पहनने की वकालत करते हुए देखा गया था।

यह भी पढ़ें - Trump Tariffs: ट्रंप के टैरिफ से भारतीय ईवी इंडस्ट्री को मिलेगा बढ़ावा या 'मेक-इन-इंडिया' योजनाओं पर होगी चोट?

सोनाली सूद की कार को पीछे से टक्कर लगी थी
सोनाली सूद अपने परिवार के साथ एमजी विंडसर ईवी में सफर कर रही थीं, जब उनकी कार एक ट्रक से जा टकराई। हादसे में गाड़ी का फ्रंट हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन सभी लोग गंभीर चोटों से बच निकले। जांच में पता चला कि दुर्घटना के वक्त कार के सभी छह एयरबैग एक्टिव हो गए थे, जिससे चोटें गंभीर नहीं हुईं। इस गाड़ी में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। टक्कर की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है। 

यह भी पढ़ें - Citroen Dark Edition: सिट्रोएन ने लॉन्च किए डार्क एडिशन मॉडल्स, जानें कीमत और खासियतें 

यह भी पढ़ें - 2025 Yamaha FZ-S Fi: 2025 यामाहा FZ-S Fi लॉन्च, जानें क्या है नया और कितनी है कीमत 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed