फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata ACE EV Commercial Vehicle Launched in India Know Price Specifications Detail in Hindi electric vehicles in india

Tata Ace EV: टाटा का छोटा इलेक्ट्रिक ट्रक लॉन्च, 154 किमी है रेंज, 39000 बुकिंग के साथ बंपर ऑर्डर

Fri, 06 May 2022 01:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 06 May 2022 01:32 PM IST
सार

भारत की सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने अपने लोकप्रिय कार्गो वाहन का इलेक्ट्रिक वर्जन ऑल-न्यू Ace ईवी लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Tata ACE EV Commercial Vehicle Launched in India Know Price Specifications Detail in Hindi electric vehicles in india
Tata ACE EV Commercial Vehicle - फोटो : Tata Motors

विस्तार

Tata Motors (टाटा मोटर्स) भारतीय वाहन बाजार में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल (यात्री वाहन) सेगमेंट में एक लीडर बनकर उभरा है। कंपनी ने अब अपने लाइट कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी) Ace के इलेक्ट्रिक वर्जन को पेश किया है और इसके साथ ही इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल (CV) स्पेस में एंट्री की है। 
विज्ञापन

कीमतों का एलान बाद में
भारत की सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने अपने लोकप्रिय कार्गो वाहन का इलेक्ट्रिक वर्जन ऑल-न्यू Ace ईवी लॉन्च किया है। Tata Motors नई Ace EV की कीमतों का खुलासा अगली तिमाही में करेगी। कंपनी ने कहा है कि इसकी डिलीवरी तीसरी तिमाही Q3, 2022 में शुरू होगी। 
विज्ञापन

Tata ACE EV Commercial Vehicle Launched in India Know Price Specifications Detail in Hindi electric vehicles in india
Tata ACE EV Commercial Vehicle - फोटो : Tata Motors
बंपर ऑर्डर
कंपनी ने कहा कि उसे Amazon, BigBasket, City Link, DOT, Flipkart, LetsTransport, MoEVing और Yelo EV सहित एग्रीगेटर्स के समूह से 39,000 यूनिट्स के ऑर्डर मिल चुके हैं।

टाटा संस और टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, "इलेक्ट्रिक मोबिलिटी एक ऐसा विचार है जिसका समय आ गया है। टाटा मोटर्स में, हम यात्री कारों, कमर्शियल व्हीकल्स और जगुआर लैंड रोवर में इस बदलाव का नेतृत्व करने के लिए रफ्तार और बड़े पैमाने के साथ आगे बढ़ रहे हैं। Ace EV के लॉन्च के साथ, हम ई-कार्गो मोबिलिटी के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं। मैं सीवी के इलेक्ट्रिफिकेशन को लेकर उत्साहित हूं।" 

Tata ACE EV Commercial Vehicle Launched in India Know Price Specifications Detail in Hindi electric vehicles in india
Tata ACE EV Commercial Vehicle - फोटो : Tata Motors
पावर और रेंज
Tata Ace EV पहला उत्पाद है जिसमें Tata Motor का EVOGEN पॉवरट्रेन मिलता है, जो 154 किलोमीटर की प्रमाणित रेंज देता है। नए मॉडल में एडवांस्ड बैटरी कूलिंग सिस्टम और रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम के साथ एक सुरक्षित और हर मौसम में चलने की पेशकश करने का दावा किया गया है। 

यह वाहन हाई अपटाइम के लिए रेगुलर और फास्ट चार्जिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है। इसमें एक 27kW (36bhp) मोटर मिलता मिलता है जो 130Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दावा किया गया है कि Tata Ace EV में 208 क्यूबिक फीट या 3332.16 किलोग्राम / क्यूबिक मीटर का कार्गो वॉल्यूम और 22 प्रतिशत की ग्रेड-क्षमता है जो फुल लोडेड होने पर भी आसानी से चढ़ाई पर चढ़ सकता है। 
विज्ञापन

Tata ACE EV Commercial Vehicle Launched in India Know Price Specifications Detail in Hindi electric vehicles in india
Tata ACE EV Commercial Vehicle - फोटो : Tata Motors
2005 में हुआ था लॉन्च
टाटा मोटर्स ने कहा कि Ace भारत का पहला व्यावसायिक रूप से लॉन्च किया गया चार पहिया कार्गो ईवी है। कंपनी ने Ace को पहली बार 2005 में लॉन्च किया गया था। तब से लेकर अब तक इसकी 25 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। 

Tata ACE EV Commercial Vehicle Launched in India Know Price Specifications Detail in Hindi electric vehicles in india
Tata ACE EV Commercial Vehicle - फोटो : Tata Motors
70 प्रतिशत से ज्यादा बाजार हिस्सेदारी
यह वाहन पेट्रोल, डीजल और सीएनजी इंजन वैरिएंट के साथ आता है। टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा, "यह पहले से ही अपने सेगमेंट में पसंद किया जाने वाला वाहन है,  और अपने सेगमेंट में इसकी 70 प्रतिशत से ज्यादा बाजार हिस्सेदारी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed