{"_id":"63f5c510e44d258f8003d055","slug":"swedish-company-mo-cycle-is-ready-to-launch-motorcycle-airbag-jeans-in-february-know-full-details-2023-02-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Airbag Jeans: अब दो पहिया वाहन चलाना और होगा सुरक्षित, आ रही है एयरबैग जींस, जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Airbag Jeans: अब दो पहिया वाहन चलाना और होगा सुरक्षित, आ रही है एयरबैग जींस, जानें पूरी डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 22 Feb 2023 02:13 PM IST
सार
दो पहिया वाहन चलाना जल्द ही और सुरक्षित होने वाला है। अभी तक सिर्फ कारों में मिलने वाले एयरबैग्स कुछ दो पहिया वाहन में भी मिलने लगे हैं, लेकिन जल्द ही एयरबैग वाली जींस आने वाली है। इसकी क्या खूबियां हैं, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only
- फोटो : mocycle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप भी दो पहिया वाहन चलाते हैं तो कभी ना कभी आपके साथ भी ऐसा हादसा हुआ होगा जब बाइक या स्कूटर से गिरने के कारण आपके पैर पर चोट आई होगी। लेकिन जल्द ही एक ऐसी जींस आ रही है, जिसे पहनने के बाद दो पहिया वाहन चलाते हुए अगर आप गिर जाते हैं तो भी आपको चोट लगने का खतरा नहीं के बराबर हो जाएगा। हम इस खबर में एयरबैग जींस की खूबियां और कीमत की जानकारी दे रहे हैं।
आने वाली है एयरबैग जींस
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : mocycle
स्वीडन की कंपनी मो'साइकिल की ओर से जल्द ही ऐसी जींस बाजार में लॉन्च की जाएगी, जिसे पहनने के बाद अगर आप बाइक या स्कूटर से गिर जाते हैं तो भी आपको चोट नहीं लगेगी। खासतौर पर बाइकर्स के लिए बनाई गई इस जींस का फायदा यह होता है कि अगर आप वाहन चलाते हुए सड़क पर गिर भी जाते हैं तो जींस में लगा एयरबैग फूल जाता है और कमर से नीचे के हिस्से को चोट लगने से बचाता है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक इस जींस को 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।
एयरबैग वाली जींस दिखने में किसी आम जींस की तरह ही है। लेकिन इसे बनाने में खास तरह के फैब्रिक का उपयोग किया गया है। पहने जाने के बाद यह काफी आरामदायक लगती है साथ ही हादसे के समय यह आपकी सुरक्षा भी करती है। इस जींस को नीले और काले रंग के विकल्प के साथ ही अलग-अलग साइज में खरीदा जा सकेगा।
जीस में एक खास तरह का काट्रेज फिट किया जाता है। जो दिखने में एक बेहद छोटे सिलेंडर की तरह होता है। बाइक चलाते समय इस काट्रेज को एक स्ट्रैप के साथ जोड़ा जाता है। एक बार उपयोग होने के बाद इसे फिर से रिफिल किया जा सकता है। रिफिल करने के लिए सीओ2 का उपयोग होता है। घर में ही प्लायर, ड्राइवर के जरिए ही आप इसे रिप्लेस कर सकते हैं।
दिखने में सामान्य जींस के जैसी इस जींस को पहनने के बाद बाइक चलाते हैं। बाइक चलाते समय इसमें लगे कॉर्टेज को एक स्ट्रैप के जरिए बाइक से जोड़ा जाता है। अगर किसी कारण से बाइक गिर जाती है जिससे आपके पैर सड़क पर घिसटते हैं या दूर जाते हैं तो बाइक और जींस के बीच लगा स्ट्रैप हट जाता है जिससे एयरबैग कुछ ही सेकेंड में खुल जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।