फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Suzuki Motor Corporation issues statement on controversial social media posts by Suzuki dealerships in Pakistan on Kashmir hyundai controversy kashmir kia india controversy kia india apology

कश्मीर पर ट्वीट विवाद: ह्यूंदै मोटर इंडिया और किआ इंडिया ने बाद सुजुकी मोटर कॉर्प ने भी मांगी माफी, राज्यसभा में भी उठा सवाल

Tue, 08 Feb 2022 09:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 08 Feb 2022 09:10 PM IST
सार

Suzuki Motor Corporation (सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन) ने मंगलवार शाम को एक बयान जारी किया जिसमें उसने पाकिस्तान में सुजुकी डीलरशिप द्वारा कश्मीर पर किए गए विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट से खुद को दूर कर लिया।

विज्ञापन
Suzuki Motor Corporation issues statement on controversial social media posts by Suzuki dealerships in Pakistan on Kashmir hyundai controversy kashmir kia india controversy kia india apology
Suzuki Motor Corporation - फोटो : Suzuki

विस्तार

Suzuki Motor Corporation (सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन) ने मंगलवार शाम को एक बयान जारी किया जिसमें उसने पाकिस्तान में सुजुकी डीलरशिप द्वारा कश्मीर पर किए गए विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट से खुद को दूर कर लिया। जिन पोस्टों में 'कश्मीर में स्वतंत्रता के लिए संघर्ष' की बात की गई थी, उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा तूफान खड़ा कर दिया है। जिसमें इंटरनेट यूजर्स ने उन ब्रांडों के उत्पादों का बहिष्कार करने का आह्वान किया, जिनके पाकिस्तानी सहयोगियों ने कश्मीर से जुड़े संदेश पोस्ट किए थे।
विज्ञापन


सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने मांगी माफी
मंगलवार को अपने बयान में, जिसे मारुति सुजुकी द्वारा भी साझा किया गया था, सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने भारत के लोगों से माफी मांगते हुए यह भी रेखांकित किया कि विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट उसके द्वारा अधिकृत नहीं थे। बयान में कहा गया है, "सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन का लक्ष्य अपने उत्पादों, सेवाओं, नैतिक व्यापार आचरण और सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में सामाजिक जिम्मेदारी प्रयासों के जरिए दुनिया भर में भरोसेमंद कंपनी बनना है।" 
विज्ञापन


बयान में आगे कहा गया, "कॉर्पोरेट नीति के रूप में, हम दुनिया के किसी भी हिस्से में किसी भी राजनीतिक या धार्मिक झुकाव के साथ जुड़ाव नहीं रखते हैं। इन विषयों पर हमारे डीलरों या व्यावसायिक सहयोगियों से ऐसा संचार न तो हमारी कंपनी का प्रतिनिधित्व करते हैं और न ही हमारे द्वारा अधिकृत हैं। हम इस तरह के असंवेदनशील संचार के कारण भावनाओं को आहत करने के लिए गहरा खेद व्यक्त करते हैं। इस संबंध में हमारी कंपनी की नीति का सख्ती से पालन करने के लिए हमारे व्यावसायिक सहयोगियों को सलाह देने की हमारी लगातार कोशिश जारी रहेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले पर बयान जारी करने वाली सुजुकी अकेली नहीं थी। और न ही सिर्फ सुजुकी अकेली कंपनी है जिसे इतने बड़े पैमाने पर ऑनलाइन गुस्से का सामना करना पड़ा है। 

ह्यूंदै और किआ ने भी मांगी माफी
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) और Kia India (किआ इंडिया) ने भी इसी तरह के बयान जारी किए और कश्मीर से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट के लिए पाकिस्तान में अपने डीलर और / या व्यापार सहयोगी को दोषी ठहराया। दोनों कंपनियों ने कहा कि ये संदेश अधिकृत नहीं थे। दोनों दक्षिण कोरियाई कार ब्रांडों ने अपने-अपने बयानों में इस बात पर रोशनी डाली कि राजनीतिक, धार्मिक या सांस्कृतिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करने पर कंपनी की नीति स्पष्ट है। दोनों ब्रांडों ने भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी भी जारी की।


राज्यसभा में भी उठा मामला
यह पूरा मामला तब से गरमा गया है जब पिज्जा हट और केएफसी समेत कई ब्रांड ने अपने पाकिस्तान स्थित हैंडल पर कश्मीर से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट डाले। इनमें से ज्यादातर ब्रांडों ने स्पष्ट किया है कि ये सोशल मीडिया पर डाले गए ये संदेश अधिकृत नहीं थे और उन्होंने माफी जारी की है। भारत सरकार ने भी उस सोशल मीडिया पोस्ट का कड़ा विरोध किया है और मामला राज्यसभा में भी उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed