फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Suzuki e access vs bajaj chetak 3001 electric scooter comparison

Suzuki e Access Vs Bajaj Chetak 3001: ई-एक्सेस या चेतक? जानिए बैटरी, रेंज और फीचर्स में कौन है आगे

Thu, 26 Jun 2025 07:31 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 26 Jun 2025 07:31 PM IST
सार

बजाज चेतक 3001 की लॉन्चिंग ने बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में हलचल मचा दी है। वहीं सुजुकी भी अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर e Access के जरिए इस रेस में उतरने वाली है। जानिए आपको कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर विकल्प ऑफर करता है।

विज्ञापन
Suzuki e access vs bajaj chetak 3001 electric scooter comparison
Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर होगी E Access - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार इन दिनों जबरदस्त ग्रोथ के दौर में है। नए लॉन्च और अपडेट्स के बीच अब बजाज ने अपनी सबसे सस्ती चेतक वेरिएंट Chetak 3001 को लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल शहरी बजट खरीदारों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें रेट्रो लुक और बजाज की विश्वसनीयता को बनाए रखा गया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, Suzuki Motorcycle India भी अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki e Access के जरिए इस सेगमेंट में उतरने की तैयारी में है। यह स्कूटर अभी लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन इसकी संभावित एंट्री ने पहले से ही उत्साही खरीदारों और EV एक्सपर्ट्स का ध्यान खींचा है। यह स्कूटर Bajaj Chetak 3001, Honda Activa e:, और Ola S1 X+ जैसे मॉडलों को टक्कर देगा।
विज्ञापन


Suzuki e Access Vs Bajaj Chetak 3001: किसमें हैं बेहतर स्पेसिफिकेशन
Bajaj Chetak 3001 में 3 kWh बैटरी दी गई है जो 127 किलोमीटर की रेंज और 63 kmph की टॉप स्पीड ऑफर करती है। इसे 750W चार्जर से 0 से 80% तक चार्ज होने में लगभग 3 घंटे 50 मिनट लगते हैं। हालांकि, इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा नहीं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक कारों की वजह से लगी आग ने समंदर में डुबोया पूरा जहाज, 3000 गाड़ियां जलकर खाक


Suzuki e Access Vs Bajaj Chetak 3001: किसकी रेंज है अधिक
वहीं Suzuki e Access में भी 3 kWh बैटरी है, लेकिन यह LFP (Lithium Iron Phosphate) तकनीक पर आधारित है। इससे रेंज थोड़ी कम (करीब 95 किलोमीटर) मिलती है, लेकिन सेफ्टी और बैटरी लाइफ बेहतर होती है। खास बात यह है कि यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और सिर्फ 2 घंटे 45 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है। इसकी टॉप स्पीड 71 kmph है, जो चेतक से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: कारों में फिर से आने लगे 'मौत के दर्शन' करवाने वाले 'सुसाइड डोर', स्टेटस के चलते जान से रिस्क?

Suzuki e Access Vs Bajaj Chetak 3001: आपकी जरूरत क्या है?
अगर आप एक सस्ता, भरोसेमंद और लंबी रेंज देने वाला स्कूटर ढूंढ रहे हैं, तो Bajaj Chetak 3001 एक शानदार विकल्प है। वहीं अगर आप थोड़ी ज्यादा कीमत पर बेहतर परफॉर्मेंस और फास्ट चार्जिंग चाहते हैं, तो Suzuki e Access आपका ध्यान खींच सकता है।

दोनों स्कूटर अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं, और खरीदारी का फैसला आपकी प्राथमिकताओं, बजट और डेली यूज पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed