फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget Sunroof SUV: बारिश में सफर का मजा दोगुना करती हैं सनरूफ वाली SUV, 15 लाख तक की कीमत में हैं ये विकल्प

Fri, 30 Jun 2023 10:07 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 30 Jun 2023 10:07 AM IST
सार

बारिश के समय अगर गाड़ी से सफर करना हो। साथ ही गाड़ी में सनरूफ जैसा फीचर भी हो तो सफर में मजा दोगुना हो जाता है। कम कीमत में किन एसयूवी में यह फीचर मिलता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
suv under 15 lakh comes with sunroof feature, tata nexon maruti brezza hyundai venue kia sonet
Kia Sonet - फोटो : Kia India

भारतीय बाजार में कई एसयूवी ऑफर की जाती हैं, जिनमें सनरूफ जैसे फीचर को दिया जाता है। बारिश के समय इनमें सफर करने से मजा दोगुना भी हो जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि 15 लाख रुपये तक की कीमत में किन एसयूवी को इस फीचर के साथ खरीदा जा सकता है।

suv under 15 lakh comes with sunroof feature, tata nexon maruti brezza hyundai venue kia sonet
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति ब्रेजा
मारुति ब्रेजा कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाती है। इस एसयूवी के जेडएक्सआई वैरिएंट में सनरूफ जैसे फीचर को ऑफर किया जाता है। इस फीचर के साथ आने वाली ब्रेजा की एक्स शोरुम कीमत 11.04 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इसके अलावा इस फीचर के साथ जेडएक्सआई प्लस, जेडएक्सआई सीएनजी के मैनुअल और ऑटोमैटिक वैरिएंट भी ऑफर किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
suv under 15 lakh comes with sunroof feature, tata nexon maruti brezza hyundai venue kia sonet
हुंडई वेन्यू - फोटो : सोशल मीडिया
ह्यूंदै वेन्यू
साउथ कोरियाई कार कंपनी हयूंदै की ओर से भी कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू में सनरूफ जैसे फीचर को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के टॉप वैरिएंट एसएक्स ऑप्शनल में सनरूफ का फीचर मिलता है। इसके अलावा इसके एसएक्स वैरिएंट में भी यह फीचर मिलता है। इस फीचर के साथ एसएक्स वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 10.93 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन
suv under 15 lakh comes with sunroof feature, tata nexon maruti brezza hyundai venue kia sonet
टाटा नेक्सन - फोटो : tata motors
टाटा नेक्सन
टाटा की ओर से नेक्सन एसयूवी में भी इस फीचर को ऑफर किया जाता है। नेक्सन के एक्सजेडएक्सजेड प्लस एस और एक्सजेडए प्लस एस जैसे वैरिएंट्स में इस फीचर को दिया जाता है। सनरूफ के साथ आने वाली नेक्सन की एक्स शोरुम कीमत 11.35 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Maruti Fronx: मारुति फ्रॉन्क्स के किस वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, बेस से टॉप तक की मिलेगी जानकारी
विज्ञापन
suv under 15 lakh comes with sunroof feature, tata nexon maruti brezza hyundai venue kia sonet
किया सोनेट - फोटो : kia india
किया सोनेट
ह्यूंदै वेन्यू की तरह ही किया की सोनेट में भी सनरूफ को दिया जाता है। इस फीचर के साथ सोनेट के एचटीके प्लस टर्बो आईएमटी वैरिएंट को ऑफर किया जाता है। इसके अलावा इसके एचटीएक्स और जीटीएक्स वैरिएंट में भी यह फीचर मिलता है। इस फीचर के साथ सोनेट को 11.45 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Mahindra Thar: पुरानी 4X4 थार के मुकाबले कैसी है नई 4x2 थार, जानें कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed