फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Stellantis to buy 20 percent stake in Chinese electric car maker Leapmotor

EV: स्टेलेंटिस चीनी ईवी स्टार्ट-अप लीपमोटर में खरीदेगी हिस्सेदारी, 1.6 अरब डॉलर का करेगी निवेश

Thu, 26 Oct 2023 06:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 26 Oct 2023 06:22 PM IST
सार

वैश्विक कार निर्माता Stellantis (स्टेलेंटिस) ने गुरुवार को कहा कि वह चीनी इलेक्ट्रिक कार निर्माता Leapmotor (लीपमोटर) में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। जिससे यह स्थानीय निर्माताओं के साथ साझेदारी के जरिए देश के अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बाजार में पैर जमाने वाला लेटेस्ट यूरोपीय ब्रांड बन जाएगा।

विज्ञापन
Stellantis to buy 20 percent stake in Chinese electric car maker Leapmotor
Leapmotor Electric Car in Jinhua Car Plant - फोटो : Leapmotor

विस्तार

वैश्विक कार निर्माता Stellantis (स्टेलेंटिस) ने गुरुवार को कहा कि वह चीनी इलेक्ट्रिक कार निर्माता Leapmotor (लीपमोटर) में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। जिससे यह स्थानीय निर्माताओं के साथ साझेदारी के जरिए देश के अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बाजार में पैर जमाने वाला लेटेस्ट यूरोपीय ब्रांड बन जाएगा। हांग्जो स्थित लीपमोटर सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन बनाती है और चीन में हर माह 10,000 कारें बेचने के बावजूद यूरोप में इसकी कोई खास पहचान नहीं है। जबकि स्टेलंटिस दुनिया के सबसे बड़े कार निर्माताओं में से एक है, जिसके पास अल्फा रोमियो और जीप सहित कई लोकप्रिय ब्रांड हैं।
विज्ञापन


नीदरलैंड स्थित कंपनी स्टेलेंटिस इस सौदे के तहत लीपमोटर में हिस्सेदारी के लिए 1.5 अरब यूरो (1.6 अरब डॉलर) खर्च करेगी। स्टेलंटिस ने कहा, दोनों कंपनियां स्टेलंटिस के नेतृत्व वाला एक जॉइन्ट वेंचर (संयुक्त उद्यम), लीपमोटर इंटरनेशनल भी स्थापित करेंगी। इस जॉइन्ट वेंचर के पास "ग्रेटर चीन के बाहर लीपमोटर उत्पादों के निर्यात और बिक्री के साथ-साथ विनिर्माण के लिए विशेष अधिकार" होंगे।
विज्ञापन

Stellantis to buy 20 percent stake in Chinese electric car maker Leapmotor
Alfa Romeo Car - फोटो : Alfa Romeo
स्टेलंटिस के सीईओ कार्लोस तवारेस ने कहा, "जैसे-जैसे चीन में सक्षम इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्ट-अप के बीच एकीकरण सामने आ रहा है, यह तेजी से स्पष्ट हो गया है कि लीपमोटर जैसे मुट्ठी भर कुशल और फुर्तीले नई पीढ़ी के ईवी खिलाड़ी चीन में मुख्यधारा के क्षेत्रों पर हावी हो जाएंगे।" उन्होंने कहा, "यह लीपमोटर की वैश्विक विस्तार योजनाओं का समर्थन करने में अग्रणी भूमिका निभाने का सही समय है, जो सबसे प्रभावशाली नए ईवी खिलाड़ियों में से एक है। जिसकी टेक-फर्स्ट, उद्यमशीलता की मानसिकता हमारे जैसी ही है।"

पिछले स्प्रिंग के महीने से फ्रांसीसी सड़कों पर 200 वाहनों के साथ, लीपमोटर फ्रांस में ज्यादा व्यापक रूप से तैनात करने के लिए यूरोपीय संघ से नियामक बाधाओं को दूर करने की कोशिश कर रहा है। फ्रांस यूरोप का पहला बाजार है जहां कंपनी सबसे पैर जमाना चाहती है। स्टार्ट-अप एक कॉम्पैक्ट मॉडल, T03 पेश करता है, जिसकी कीमत 26,000 यूरो है। जिसका मकसद एंट्री लेवल की इलेक्ट्रिक कारों की बाजार मांग को पूरा करना है।

Stellantis to buy 20 percent stake in Chinese electric car maker Leapmotor
Leapmotor Electric Car in Jinhua Car Plant - फोटो : Leapmotor
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लीपमोटर ने सितंबर में कहा था कि वह एक यूरोपीय समूह के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है। हालांकि उसने स्टेलेंटिस के साथ संभावित गठबंधन के बारे में अफवाहों की पुष्टि नहीं की थी। कंपनी के सीईओ झू जियांगमिंग ने स्टेलेंटिस के साथ साझेदारी को कंपनी के इतिहास में एक "महान मील का पत्थर" बताया। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में अपनी प्यूजो और सिट्रोएन कारों को बेचने के लिए चीनी समूह डोंगफेंग मोटर के साथ गठजोड़ के जरिए स्टेलंटिस की पहले से ही चीन में मौजूदगी है।

लेकिन इसने पैर जमाने के लिए संघर्ष किया है। पिछले हफ्ते घोषणा की गई थी कि वह "चीन में हमारी संपत्ति को कम करने की रणनीति" के अनुरूप उस जॉइन्ट वेंचर के स्वामित्व वाली तीन फैक्ट्रियों को डोंगफेंग मोटर को बेच देगी। और गुआंगजौ ऑटोमोबाइल समूह के साथ एक जॉइन्ट वेंचर ने पिछले साल दिवालियापन के लिए अर्जी दायर किया। अन्य यूरोपीय निर्माताओं ने भी स्थानीय ग्राहकों का दिल जीतने के लिए चीनी कंपनियों के साथ साझेदारी बढ़ा दी है। जुलाई में, जर्मन कार दिग्गज फॉक्सवैगन ने एलान किया कि वह चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता XPeng में 600 मिलियन यूरो से ज्यादा का निवेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed