{"_id":"680b6431cfdc63f14f0795de","slug":"stellantis-to-bring-leapmotor-brand-electric-vehicles-to-indian-market-2025-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Leapmotor: भारत में आने वाली है लीपमोटर की इलेक्ट्रिक कारें, स्टेलेंटिस ने की बड़ी घोषणा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Leapmotor: भारत में आने वाली है लीपमोटर की इलेक्ट्रिक कारें, स्टेलेंटिस ने की बड़ी घोषणा
Fri, 25 Apr 2025 04:00 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 25 Apr 2025 04:00 PM IST
सार
Stellantis (स्टेलेंटिस) ने एलान किया है कि वे अब भारत में Leapmotor (लीपमोटर) ब्रांड की इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने जा रहे हैं। लीपमोटर दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री करती है और अब भारत में भी यही करना चाहती है।
विज्ञापन
Leapmotor C10
- फोटो : Stellantis
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Stellantis (स्टेलेंटिस) ने एलान किया है कि वे अब भारत में Leapmotor (लीपमोटर) ब्रांड की इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने जा रहे हैं। लीपमोटर दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री करती है और अब भारत में भी यही करना चाहती है। साल 2024 में लीपमोटर ने लगभग 3 लाख गाड़ियों की डिलीवरी की, जो कि पिछले साल की तुलना में दोगुनी ग्रोथ है।
झेजियांग लीपमोटर टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड, लीपमोटर के रूप में कारोबार करती है। लीपमोटर 2015 में बना एक चीनी स्टार्टअप ऑटोमोबाइल निर्माता है जिसका मुख्यालय चीन के हांग्जो में है और यह इलेक्ट्रिक वाहन बनाने में विशेषज्ञता रखता है।
यह भी पढ़ें - Ferrari 458 Spider: सपनों की फेरारी जलकर हुई खाक, एक घंटे पहली ही ली थी लग्जरी सुपरकार की डिलीवरी

कई देशों में पहले से मौजूद है लीपमोटर
लीपमोटर की गाड़ियां पहले से ही ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, न्यूजीलैंड, रोमानिया, फ्रांस, इटली, नेपाल और थाईलैंड जैसे देशों में बिक रही हैं। फिलहाल कंपनी के पोर्टफोलियो में चार इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं - T03, B10, C10 और C10 Reev. लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि इनमें से कौन-सी कार भारत में लॉन्च की जाएगी। इस बारे में थोड़ी और जानकारी आने में समय लगेगा।
यह भी पढ़ें - Colour-Coded Sticker: क्यों जरूरी है कलर-कोडेड फ्यूल स्टीकर? जानें कैसे बनवाएं ऑनलाइन

भारत में स्टेलेंटिस की बड़ी योजनाएं
स्टेलेंटिस इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर, शैलेश हजेला ने कहा, "लीपमोटर ब्रांड को भारत में लॉन्च करना हमारे लिए बहुत रोमांचक है। इससे हमारा इस बाजार में प्रतिबद्धता और भी मजबूत होगी। हमारे पास पहले से ही Jeep (जीप) और Citroen (सिट्रोएन) जैसे ब्रांड्स के जरिए भारत में मजबूत मौजूदगी है, और हमें इस मार्केट की रणनीतिक अहमियत और यहां की अपार संभावनाओं की पूरी समझ है। दुनियाभर में लीपमोटर इनोवेशन (नवाचार), क्वालिटी (गुणवत्ता) और कस्टमर सैटिस्फैक्शन (ग्राहक संतुष्टि) पर विशेष ध्यान देते हुए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नए स्तर पर ले जा रहा है। हम भारत के आधुनिक और तेजी से आगे बढ़ते ग्राहकों के लिए ऐसी प्रीमियम ईवी लाना चाहते हैं जो टेक्नोलॉजी (तकनीक), कंफर्ट (आराम) और सस्टेनेबिलिटी (स्थिरता) में नई मिसाल बनाएं।"
यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0 में हाइब्रिड वाहनों को भी मिलेंगी ईवी जैसी छूट! जानें डिटेल्स

Leapmotor T03 - छोटी मगर दमदार ईवी
T03 एक छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक है जो रोजमर्रा के शहरों के ट्रैफिक के लिए मुफीद मानी जा सकती है। जिसकी WLTP द्वारा दावा की गई रेंज एक बार चार्ज करने पर 265 किमी है। इसमें 37.3 kWh की बैटरी दी गई है, जिसे 30 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में सिर्फ 36 मिनट लगते हैं। इसका इलेक्ट्रिक मोटर करीब 95 hp की पावर देता है। यह इलेक्ट्रिक कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 12.7 सेकंड में पकड़ सकती है।
यह भी पढ़ें - Toll Tax: ANPR टोल कलेक्शन सिस्टम वाला पहला हाईवे होगा एनसीआर का यह एक्सप्रेसवे, टोल प्लाजा पर बिना रुके अपने आप कटेगा टोल

Leapmotor C10 - स्टाइलिश और दमदार एसयूवी
C10 एक इलेक्ट्रिक एसयूवी है जो अपने डिजाइन और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। इसमें 69.9 kWh की बैटरी मिलती है जो एक बार चार्ज करने पर WLTP द्वारा दावा की गई 423 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इसे 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में सिर्फ 30 मिनट लगते हैं। इस एसयूवी में करीब 215 bhp की पावर मिलती है और ये 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 7.5 सेकंड में पकड़ लेती है।
यह भी पढ़ें - Tesla Cybertruck: मॉडल वाई के बाद, टेस्ला साइबरट्रक भारत में देखा गया, जानें पूरी डिटेल्स