{"_id":"6512e5d92211382d65035c74","slug":"south-korean-ambassador-in-india-welcomed-his-new-luxury-suv-with-indian-rituals-at-korean-embassy-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Pooja: दक्षिण कोरियाई राजदूत ने नई कार की भारतीय रीति-रिवाजों से की पूजा, जानें एसयूवी की खूबियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Pooja: दक्षिण कोरियाई राजदूत ने नई कार की भारतीय रीति-रिवाजों से की पूजा, जानें एसयूवी की खूबियां
Tue, 26 Sep 2023 07:52 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 26 Sep 2023 07:52 PM IST
सार
भारत में दक्षिण कोरियाई राजदूत ने अपनी नई कार Genesis GV80 (जेनेसिस GV80) लग्जरी एसयूवी का कोरियाई दूतावास में भारतीय रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया। दूतावास में आयोजित एक समारोह में पूजा करने के बाद लग्जरी एसयूवी को चलाया गया।
विज्ञापन
South Korean Ambassador in India offers Puja to New Car Genesis GV80
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भारतीय समाज में जब कोई नई गाड़ी खरीदता है तो सबसे पहले इसकी पूजा की जाती है। ज्यादातर अपनाई जाने वाली इस परंपरा के मुताबिक, भारत में दक्षिण कोरियाई दूतावास ने हाल ही में एक नए वाहन के आने पर एक विशेष पूजा समारोह आयोजित किया। भारत में दक्षिण कोरियाई राजदूत ने अपनी नई कार Genesis GV80 (जेनेसिस GV80) लग्जरी एसयूवी का कोरियाई दूतावास में भारतीय रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया। सोमवार को आयोजित एक समारोह में दूतावास में पूजा करने के बाद लग्जरी एसयूवी को चलाया गया। GV80 ह्यूंदै मोटर ग्रुप के तहत लग्जरी कार विंग जेनेसिस द्वारा बनाई गई पहली एसयूवी है। वैश्विक बाजारों में, जेनेसिस GV80 लग्जरी एसयूवी का मुकाबला मर्सिडीज जीएलई, बीएमडब्ल्यू एक्स5 और ऑडी क्यू7 जैसी कारों के साथ है। यहां हम आपको इस लग्जरी एसयूवी के बारे में अहम बातें बता रहे हैं।
लुक और डिजाइन
जेनेसिस GV80 लग्जरी एसयूवी ह्यूंदै मोटर के M3 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। एसयूवी के डिजाइन में क्रोम में जी-मैट्रिक्स क्रेस्ट ग्रिल और क्वाड एलईडी हेडलाइट्स, टेललाइट्स के साथ-साथ मिशेलिन टायरों के साथ 22 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स हैं। GV80 SUV का ओवरऑल लुक कुछ हद तक बेंटले बेंटायगा एसयूवी की याद दिला सकता है।
इंजन पावर और स्पीड
GV80 लग्जरी एसयूवी को वैश्विक बाजारों में दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसमें 2.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। इंजन 300 hp का पावर और 421 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसमें 3.5-लीटर ट्विन-टर्बो वी6 डीजल इंजन भी मिलता है जो 375 hp का पावर और 530 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। V6 इंजन 6 सेकंड से भी कम समय में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।
फीचर्स
जेनेसिस GV80 SUV का इंटीरियर स्टैंडर्ड तौर पर कई मॉडर्न फीचर्स से भरपूर है। लेदरेट से लिपटा डैशबोर्ड काफी मिनिमल डिजाइन वाला है और इसमें 14.5 इंच का विशाल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को भी सपोर्ट करता है। माउंटेड कंट्रोल के साथ टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के पीछे एक बड़ा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, लेक्सिकन 21-स्पीकर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, प्रीमियम नप्पा लेदर फिनिश में अपग्रेड करने के विकल्प के साथ लेदरेट सीटें, मैट फिनिश वुड ट्रिम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, मसाज फंक्शन और 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी की बात करें तो, GV80 फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग और लेन कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट कोलिजन अवॉइडेंस-असिस्ट, रियर क्रॉस-ट्रैफिक कोलिजन अवॉइडेंस-असिस्ट, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, ड्राइवर अटेंशन वार्निंग, डायनैमिक गाइडलाइंस के साथ रियरव्यू कैमरा और सेफ एक्जिट असिस्ट जैसे कई फीचर्स के साथ आता है।

We are delighted to have a new Hyundai Genesis GV80 as the Ambassador's official vehicle and held a Pooja ceremony wishing for good luck! Join our embassy's new journey! pic.twitter.com/MV4htMjk1H
विज्ञापन विज्ञापन— Korean Embassy India (@RokEmbIndia) September 25, 2023