फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   skoda car sales march 2022 skoda slavia sales Skoda Auto India record highest ever monthly sales in March 2022

Skoda: स्कोडा की मार्च में हुई अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री, इन दो कारों ने चमकाई किस्मत

Fri, 01 Apr 2022 04:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 01 Apr 2022 04:21 PM IST
सार

स्कोडा ऑटो इंडिया का मार्च में भी जबरदस्त प्रदर्शन जारी रहा। चेक कार निर्माता ने फरवरी में पांच गुना उछाल के बाद, पिछले महीने बिक्री के मामले में और भी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की है।

विज्ञापन
skoda car sales march 2022 skoda slavia sales Skoda Auto India record highest ever monthly sales in March 2022
Skoda Slavia - फोटो : Skoda

विस्तार

स्कोडा ऑटो इंडिया का मार्च में भी जबरदस्त प्रदर्शन जारी रहा। चेक कार निर्माता ने फरवरी में पांच गुना उछाल के बाद, पिछले महीने बिक्री के मामले में और भी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की है। स्कोडा ने मार्च में 5,608 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल मार्च की तुलना में लगभग छह गुना ज्यादा है, जब उसने सिर्फ 1,159 यूनिट्स की बिक्री की थी। स्कोडा ने इस साल जनवरी से अब तक की 13,120 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपनी अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही बिक्री दर्ज की है। 
विज्ञापन

skoda car sales march 2022 skoda slavia sales Skoda Auto India record highest ever monthly sales in March 2022
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
स्कोडा ने मार्च में अपनी बिक्री में सुधार दर्ज किया, जब उसने इसके पिछले महीने में 4,503 यूनिट्स बेची थी। स्कोडा ने अपनी बिक्री में बढ़ोतरी का श्रेय पिछले साल लॉन्च हुई नई Skoda Slavia (स्कोडा स्लाविया) प्रीमियम सेडान और Kushaq (कुशाक) एसयूवी को दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

skoda car sales march 2022 skoda slavia sales Skoda Auto India record highest ever monthly sales in March 2022
Skoda Kushaq SUV - फोटो : Skoda
स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक जैक हॉलिस ने कहा, "इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट के सफल रोल-आउट को सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम के ठोस प्रयास नतीजे दे रहे हैं। यह परियोजना न सिर्फ नए प्लेटफॉर्म और उत्पादों के बारे में है, बल्कि हमारी व्यावसायिक प्रक्रियाओं का पूरा कायाकल्प है। इसमें स्वामित्व अनुभव को बढ़ाना, हमारे नेटवर्क की पहुंच को व्यापक बनाना, हमारे ग्राहकों के करीब आना और विभिन्न प्रकार की मूल्य वर्धित सेवाएं शामिल हैं।" 
विज्ञापन

skoda car sales march 2022 skoda slavia sales Skoda Auto India record highest ever monthly sales in March 2022
2021 Skoda Kushaq - फोटो : Skoda
स्कोडा को भरोसा है कि यह साल भारत में कार निर्माता के लिए अब तक का सबसे बड़ा साल होगा। हॉलिस ने कहा, "हम ब्रांड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, क्योंकि भारत वैश्विक स्तर पर स्कोडा ऑटो के लिए एक प्रमुख बाजार बन गया है।" 

skoda car sales march 2022 skoda slavia sales Skoda Auto India record highest ever monthly sales in March 2022
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
स्कोडा ने अपनी मिड-साइज सेडान कार स्कोडा स्लाविया को पिछले महीने की शुरुआत में 10.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। इस रेंज में टॉप वैरिएंट स्टाइल की कीमत 15.39 लाख रुपये है और इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और सनरूफ मिलता है। स्लाविया सेडान कार कुशाक एसयूवी की तरह स्कोडा के एमक्यूबी प्लेटफॉर्म पर आधारित है। 

skoda car sales march 2022 skoda slavia sales Skoda Auto India record highest ever monthly sales in March 2022
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
इस सेडान को एक्टिव और एम्बिशन मॉडल जैसे विकल्पों में 1.0-लीटर टीएसआई इंजन के साथ पेश किया गया है। रेंज के टॉप वैरिएंट Style में 1.5-लीटर इंजन मिलता है। 1.0-लीटर इंजन113 bhp तक का पावर और 175 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि दूसरा 1.5-लीटर इंजन लगभग 148 bhp का पावर और 250 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed