फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Skoda Auto India showcase new-generation Superb in India at Bharat Mobility Global Expo 2025

Auto Expo 2025: नई पीढ़ी की स्कोडा सुपर्ब लॉन्च से पहले भारत में पेश, जानें इंजन, ट्रांसमिशन, फीचर्स डिटेल्स

Thu, 23 Jan 2025 05:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 23 Jan 2025 05:16 PM IST
सार

Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी लग्जरी सेडान कार Superb (सुपर्ब) के न्यू जेनरेशन मॉडल को प्रदर्शित किया।

विज्ञापन
Skoda Auto India showcase new-generation Superb in India at Bharat Mobility Global Expo 2025
Skoda Superb 2025 at Auto Expo 2025 - फोटो : Amar Sharma

विस्तार

Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी लग्जरी सेडान कार Superb (सुपर्ब) के न्यू जेनरेशन मॉडल को प्रदर्शित किया। नई जेनरेशन की Skoda Superb (स्कोडा सुपर्ब) के लुक और डिजाइन में पूरी तरह से बदलाव देखा जा सकता है। साथ ही यह पहले से ज्यादा जगहदार और शानदार हो गई है और फीचर्स से भरपूर है। स्कोडा ने एलान किया है कि कि नया मॉडल अगले 18 महीनों में भारत में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन

2025 Skoda Superb: इंजन पावर और गियरबॉक्स
2025 स्कोडा सुपर्ब में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल TSI इंजन दिया गया है। यह इंजन 201 bhp का पावर जेनरेट करता है। जबकि इस मॉडल में 2.0-लीटर TDI मोटर से 148 bhp का पावर जेनरेट करने वाला डीजल इंजन भी दिया जा सकता है। दोनों यूनिट 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन के साथ जोड़ी जाएंगी, जो आगे के पहियों को पावर भेजेगी। वैश्विक स्तर पर, सुपर्ब में AWD विकल्प के साथ-साथ 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर प्लग-इन हाइब्रिड इंजन विकल्प भी मिलते हैं। भारत में डीजल इंजन विकल्प के भी आने की उम्मीद है। वैश्विक स्तर पर, सुपर्ब में 2.0L डीजल इंजन दो ट्यून में उपलब्ध है - 150 bhp और 190 bhp।
विज्ञापन
विज्ञापन

Skoda Auto India showcase new-generation Superb in India at Bharat Mobility Global Expo 2025
Skoda Superb 2025 at Auto Expo 2025 - फोटो : Amar Sharma
2025 Skoda Superb: इसमें क्या नया है?
चौथी पीढ़ी की स्कोडा सुपर्ब को पहली बार 2023 में वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किया गया था। इसमें अंदर और बाहर एक नया डिजाइन दिया गया है। बटरफ्लाई ग्रिल को नए पैटर्न के साथ बरकरार रखा गया है। जबकि एलईडी हेडलैम्प पहले की तुलना में ज्यादा स्लीक हैं। मॉडल में रैपअराउंड एलईडी टेललाइट्स भी हैं। जबकि सेडान 19-इंच के अलॉय व्हील पर चलती है।

कुल मिलाकर स्टाइलिंग ज्यादा एंगुलर, शार्प और सुपर्ब फैमिली में जानी पहचानी है। नई सुपर्ब अपने पिछले मॉडल से ज्यादा जगहदार है, जिसका मतलब है कि पीछे के यात्रियों के लिए बेहतर हेडरूम और लेगरूम। 
विज्ञापन

2025 Skoda Superb: कैसे हैं फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, इस सेडान केबिन में मिनिमलिस्ट डैशबोर्ड के साथ नया लुक दिया गया है। इसमें नया 10.25 इंच का वर्चुअल कॉकपिट और 13 इंच की बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल समेत कुछ कंट्रोल के लिए फिजिकल बटन को बरकरार रखा गया है। लेकिन ज्यादातर फंक्शन अब टचस्क्रीन यूनिट के जरिए एक्सेस किए जा सकते हैं।

कार में एम्बिएंट लाइटिंग, प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, हीटिंग और कूलिंग फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट, वायरलेस चार्जिंग और बहुत कुछ है। स्कोडा ने इस मॉडल में 10 एयरबैग, पार्क असिस्ट, ISOFIX एंकरेज और ADAS भी दिए हैं।

Skoda Auto India showcase new-generation Superb in India at Bharat Mobility Global Expo 2025
Skoda Superb 2025 at Auto Expo 2025 - फोटो : Amar Sharma
2025 Skoda Superb: कितनी होगी कीमत
यह देखते हुए कि नई पेशकश पूरी तरह से इंपोर्टेड (आयातित) है, नई सुपर्ब महंगी होगी। ऐसा अनुमान है कि इसकी कीमत 50-60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होनी चाहिए। यह मॉडल नई पीढ़ी की टोयोटा कैमरी हाइब्रिड के साथ अपनी प्रतिद्वंद्विता को फिर से जगाएगा, जिसे पिछले साल के आखिर में भारत में लॉन्च किया गया था। स्कोडा सुपर्ब के अलावा, वाहन निर्माता ने ऑटो एक्सपो पैवेलियन में नई पीढ़ी की कोडियाक, ऑक्टेविया, ऑक्टेविया आरएस और बिल्कुल नई काइलाक भी प्रदर्शित की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed