{"_id":"675bc2d068fd8290ec0f928c","slug":"should-i-buy-car-accessories-from-showroom-or-outside-market-know-details-2024-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Accessories: क्या आपको शोरूम से कार और बाइक एक्सेसरीज खरीदनी चाहिए? जानिए इसके फायदे और नुकसान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Accessories: क्या आपको शोरूम से कार और बाइक एक्सेसरीज खरीदनी चाहिए? जानिए इसके फायदे और नुकसान
Fri, 13 Dec 2024 10:45 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 13 Dec 2024 10:45 AM IST
सार
यह हर किसी की चाहत होती है कि उसके पास फीचर्स से भरपूर नई कार या मोटरसाइकिल हो? क्या आपको ऑटोमोबाइल शोरूम से एक्सेसरीज खरीदनी चाहिए? यहां शोरूम से एक्सेसरीज खरीदने के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया है।
विज्ञापन
Hyundai Car Showroom
- फोटो : Hyundai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह हर किसी की चाहत होती है कि उसके पास फीचर्स से भरपूर नई कार या मोटरसाइकिल हो? जब हम नई गाड़ियां या यहां तक कि पुरानी गाड़ियां खरीदते हैं, तो हम अक्सर सबसे बढ़िया डील पाने की कोशिश करते हैं। और इसका एक हिस्सा पूरी तरह से लोडेड वर्जन खरीदना होता है, जो अक्सर टॉप-एंड ट्रिम होता है। हालांकि, जहां कई ग्राहक टॉप-एंड वेरिएंट खरीदते हैं, वहीं कुछ लोग खुद को लोअर ट्रिम तक सीमित रखते हैं, जिसमें कुछ हाई-एंड फीचर्स की कमी होती है। इसका कारण अक्सर टॉप-एंड ट्रिम्स के अपने लोअर वेरिएंट्स की तुलना में ज्यादा मंहगा होना होता है।
विज्ञापन
लेकिन, कार और मोटरसाइकिल के लोअर वेरिएंट्स खरीदने वालों के लिए एक समाधान है। वे अपने वाहनों में एक्सेसरीज खरीद कर लगा सकते हैं, जो टॉप-एंड मॉडल और लोअर ट्रिम्स के बीच के अंतर को कम कर सकते हैं। ये एक्सेसरीज अलग-अलग मकसद पूरा करते हैं। जिनमें गाड़ी के लुक को बेहतर बनाने से लेकर उसकी उपयोगिता में इजाफा करना तक शामिल हैं। जबकि कई खरीदार आफ्टरमार्केट दुकान या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से एक्सेसरीज खरीदना पसंद करते हैं। वहीं कई ग्राहक कार शोरूम से ही एक्सेसरीज खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आपको ऑटोमोबाइल शोरूम से एक्सेसरीज खरीदनी चाहिए? यहां शोरूम से एक्सेसरीज खरीदने के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया है।
ऑटोमोटिव एक्सेसरीज़: इस बातों का रखें ख्याल
शोरूम या आफ्टरमार्केट से एक्सेसरीज खरीदते समय, चार मापदंडों को ध्यान में रखना चाहिए, जो हैं - गुणवत्ता, लागत, वारंटी और सुरक्षा।

गुणवत्ता
एक्सेसरी खरीदते समय, चाहे वह शोरूम से हो या आफ्टरमार्केट से, गुणवत्ता एक ऐसा मुख्य पहलू है जिसे खरीदार को ध्यान में रखना चाहिए। शोरूम आम तौर पर उन एक्सेसरीज को बेचते हैं जो उन कंपनियों से ली जाती हैं जिनके साथ ऑटोमेकर का समझौता होता है। ये उत्पाद आमतौर पर अच्छी गुणवत्ता के होते हैं। हालांकि, आफ्टरमार्केट एक्सेसरीज भी बराबर या उससे भी बेहतर गुणवत्ता की हो सकती हैं। लेकिन इसके लिए ग्राहक को कुछ रिसर्च करने और यूजर्स रिव्यू देखने की जरूरत होती है।

लागत
ऑटोमोबाइल शोरूम आमतौर पर एक्सेसरीज को ज्यादा मंहगा बेचते हैं। उदाहरण के लिए, एक इन-कार एयर प्यूरीफायर जिसकी कीमत आफ्टरमार्केट में लगभग 3,000 रुपये है, शोरूम से खरीदने पर इसकी कीमत लगभग 4,000 रुपये होगी। ऑटोमोबाइल शोरूम अपने आफ्टरमार्केट समकक्षों की तुलना में एक्सेसरीज के लिए ज्यादा लाभ मार्जिन को ध्यान में रखते हुए मंहगा देते हैं। इसलिए, एक्सेसरी खरीदते समय गुणवत्ता के साथ-साथ इस पहलू पर भी सोचना चाहिए।

वारंटी
यह एक महत्वपूर्ण कारक है जिसे एक्सेसरी खरीदते और इंस्टॉल करते समय विचार किया जाना चाहिए। जबकि सौंदर्य में इजाफा करने वाले सहित बड़ी संख्या में एक्सेसरीज वाहन के इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स से समझौता नहीं करते हैं। लेकिन कुछ सहायक लाइट, डैशकैम, रियर पार्किंग कैमरा और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे उपयोगिता वाले एक्सेसरीज वाहन के इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स के परफॉर्मेंस पर असर डाल सकते हैं।
ऐसे मामलों में, अगर एक्सेसरी को आफ्टरमार्केट से खरीदा और इंस्टॉल किया जाता है, तो वाहन और उसके कंपोनेंट्स की वारंटी अमान्य हो सकती है। इसलिए, अगर विशेष एक्सेसरी ऐसी चीज है जो वाहन के इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रॉनिक सेटअप से समझौता कर सकती है, तो अपना फैसला सोच समझकर लें।

सुरक्षा
यह एक और महत्वपूर्ण पहलू है जिसे एक्सेसरीज खरीदते और इंस्टॉल करते समय ध्यान में रखना चाहिए। बुल बार जैसी एक्सेसरीज आपकी कार की सुरक्षा को बढ़ाने वाली लग सकती हैं। लेकिन वास्तव में वे दुर्घटना की स्थिति में वाहन को ज्यादा असुरक्षित बनाती हैं। यह न सिर्फ वाहन की सुरक्षा को प्रभावित करता है, बल्कि वाहन मालिक के लिए कानूनी परेशानी का कारण भी बन सकता है।v