फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Seven cars of Skoda and Volkswagen to be launch on market in India

Skoda और Volkswagen की 7 कारें भारतीय बाजार में रखने वाली हैं कदम, जानिए फीचर्स और डीटेल्स

Sun, 29 Mar 2020 08:36 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 29 Mar 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Seven cars of Skoda and Volkswagen to be launch on market in India
Auto Expo 2020 Skoda Vision IN concept - फोटो : Skoda
भारत में फॉक्सवैगन ग्रुप की सभी कंपनियां VW इंडिया प्राइवेंट लिमिटेड, VW ग्रुप सेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और स्कोडा ऑटो प्राइवेट लिमिटेड मर्ज होने वाली हैं। जिसके बाद यह सभी कंपनिया अब सिंगल एंटिटी स्कोडा ऑटो फोक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SAVWIPL) के तौर पर काम करेगी। इसके चलते भारत के बाजार में 7 नई कारें आने वाली हैं। बता दें कि यह सभी कारें पेट्रोल इंजन से लैस होंगी। आइए आपको बताते हें कि कौन सी कारें हैं जो भारतीय बाजार में आने वाली हैं। 
विज्ञापन

फॉक्सवैगन MQB AO IN प्लेटफॉर्म पर आधारित 4 नई कारें लाने की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि कार की सेल 2021 की पहली तिमाही में होगी। वहीं इसके बाद कंपनी नई जनरेशन वेंटो कार को लेकर आएगी। जबकि कंपनी सब-4-मीटर एसयूवी और नेक्स्ट जनरेशन पोलो साल 2022 में लॉन्च करेगी। बता दें कि फॉक्सवैगन मिड साइज SUV इस प्लेटफॉर्म पर आधारित पहली कार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

BS6 इंजन वाली स्कोडा रैपिड को जल्द ही नया 1.0 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने वाला है। कंपनी ने इसी इंजन का इस्तेमाल BS6 फॉक्सवैगन पोलो और वेंटो में भी किया है। इसके ट्रांसमिशन ऑप्शन में ग्राहकों को 6 स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दोनों विकल्प मिलेंगे। यह 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन 108bhp पावर और 175Nm टॉर्क जनरेट करता है। 
विज्ञापन

मिड साइज्ड एसयूवी इस साल की पहली तिमाही में ही लॉन्च हो जाएगी। वहीं इन कॉन्सेप्ट बेस्ड मिड साइज्ड एसयूवी और नेक्स्ट जेनरेशन स्कोडा रैपिड में भी देने वाली है। नए मॉडल्स MQB AO IN प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगे। Vision IN पर आधारित SUV को 1.5 लीटर TSI पेट्रोल इंजन के साथ 7 स्पीड DSG ऑटोमेटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा। नेक्स्ट जेनरेशन रैपिड अगली तिमाही में सेल के लिए उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed