फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Self-charging hybrid and plug-in hybrid vehicles more vulnerable to chip shortage than conventional models

Hybrid Cars: पारंपरिक कारों की तुलना में हाइब्रिड कारें चिप की कमी के प्रति हैं ज्यादा संवेदनशील, जानें वजह

Fri, 03 Nov 2023 07:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 03 Nov 2023 07:14 PM IST
सार

वैश्विक कंप्यूटर चिप की कमी कार निर्माताओं को प्रभावित कर रही है। ऐसे में एक रिसर्च रिपोर्ट में बताया गया है कि हाइब्रिड कारें पारंपरिक ईंधन से चलने वाले मॉडल की तुलना में सप्लाई चेन के मुद्दों के प्रति दोगुनी संवेदनशील हैं।

विज्ञापन
Self-charging hybrid and plug-in hybrid vehicles more vulnerable to chip shortage than conventional models
माइल्ड हाइब्रिड कार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वैश्विक कंप्यूटर चिप की कमी कार निर्माताओं को प्रभावित कर रही है। ऐसे में एक रिसर्च रिपोर्ट में बताया गया है कि हाइब्रिड कारें पारंपरिक ईंधन से चलने वाले मॉडल की तुलना में सप्लाई चेन के मुद्दों के प्रति दोगुनी संवेदनशील हैं।
विज्ञापन


जर्नल एनवायर्नमेंटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रकाशित नतीजों से पता चला है कि सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड वाहनों में कच्चे माल की लागत का जोखिम दोगुना है। जो पारंपरिक मॉडलों की तुलना में, 10 लाख सेडान और एसयूवी के बेड़े के लिए 1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के बराबर है।
विज्ञापन


लागत जोखिमों में बढ़ोतरी में सबसे बड़ा योगदान बैटरी से संबंधित एलिमेंट्स थे, जैसे कोबाल्ट, निकल, ग्रेफाइट और नियोडिमियम। हालांकि, अमेरिका में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रधान अनुसंधान वैज्ञानिक रैंडोल्फ किरचैन के अनुसार, हाइब्रिड वाहनों में निकास और ट्रांसमिशन सिस्टम में बदलाव से क्रमशः पैलेडियम और एल्यूमीनियम का प्रभाव कम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए, शोधकर्ताओं ने चार सेडान और तीन स्पोर्ट यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) सहित इलेक्ट्रिफिकेशन के विभिन्न स्तरों के साथ एक ही निर्माता के सात वाहनों को बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले 3,50,000 से ज्यादा पार्ट्स में कंपाउंड्स के बारे में जानकारी इकट्ठा की।

फिर, उन्होंने प्रत्येक कार प्रकार में मौजूद 76 रासायनिक तत्वों के साथ-साथ कुछ अन्य सामग्रियों की मात्रा की गणना की। 

Self-charging hybrid and plug-in hybrid vehicles more vulnerable to chip shortage than conventional models
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
वल्नरेबिलिटी (भेद्यता) के लिए एक मौद्रिक मीट्रिक विकसित करने के लिए, टीम ने 1998 और 2015 के बीच इसकी औसत कीमत और मूल्य अस्थिरता के साथ-साथ प्रत्येक कंपोनेंट के वजन पर विचार किया।

कोविड-19 महामारी के दौरान सप्लाई-चेन श्रृंखला की कमजोरियां सामने आईं। खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स पर निर्भर उद्योगों के लिए, क्योंकि कच्चे माल का फ्लो धीमा हो गया या कभी-कभी रुक गया।
इसके अलावा, उपभोक्ता मूल्यों में बदलाव और सख्त पर्यावरणीय नियमों के परिणामस्वरूप अधिक लोग हाइब्रिड वाहन खरीद रहे हैं।

इन कारों की बैटरियों के लिए दुर्लभ मेटल्स की जरूरत होती है, जिनकी सप्लाई के आधार पर कीमतें अस्थिर और अप्रत्याशित हो सकती हैं।

अध्ययन में कहा गया है, "लेकिन ऐसे अन्य दुर्लभ एलिमेंट्स और सामग्रियां हैं जिनका इस्तेमाल हाइब्रिड मॉडल बनाम पारंपरिक गैस वाहनों में कम मात्रा में किया जा सकता है। जिससे यह सवाल उठता है कि सप्लाई चेन की कमजोरियों के संबंध में ये वाहन वास्तव में कैसे तुलना करते हैं।"

टीम का सुझाव है कि जैसे-जैसे निर्माता मांग को पूरा करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादन बढ़ाते हैं, वे दीर्घकालिक आपूर्तिकर्ता अनुबंधों के साथ कच्चे माल की लागत के जोखिम को कम कर सकते हैं। कुछ सामग्रियों को प्रतिस्थापित कर सकते हैं या दूसरों को रीसाइकिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed