फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Second Hand Super Bike buying guide Used Superbikes in India Know Details

Second Hand Superbike: खरीद रहे हैं पुरानी सुपरबाइक? तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, रहेंगे फायदे में

Sat, 22 Feb 2025 07:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 22 Feb 2025 07:20 PM IST
सार

अगर आप सेकंड-हैंड सुपरबाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह काम थोड़ा पेचीदा हो सकता है। लेकिन सही जानकारी और सतर्कता से आप एक अच्छी डील पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि पुरानी सुपरबाइक खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 

विज्ञापन
Second Hand Super Bike buying guide Used Superbikes in India Know Details
BMW S 1000 RR - फोटो : BMW Motorrad

विस्तार

अगर आप सेकंड-हैंड सुपरबाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह काम थोड़ा पेचीदा हो सकता है। कई लोग पुरानी बाइक लेने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें डर रहता है कि कहीं उन्हें कोई समस्या वाली बाइक न मिल जाए, जो लगातार पैसा और समय खपत करे। लेकिन सही जानकारी और सतर्कता से आप एक अच्छी डील पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि पुरानी सुपरबाइक खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 
विज्ञापन

1. खतरे की घंटी को पहचानें
कोई भी पुरानी बाइक खरीदने से पहले कुछ संकेतों पर ध्यान दें:
  • बाइक को खुद देखें: सिर्फ फोटो देखकर फैसला न लें, बाइक को सामने से देखें और जांचें।
  • कागजात चेक करें: बाइक के दस्तावेज, जैसे रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), इंश्योरेंस और मालिकों की संख्या चेक करें।
  • बाइक की स्थिति जांचें:
  1. टायर की कंडीशन ठीक है या घिस चुके हैं?
  2. बॉडी पैनल और प्लास्टिक कहीं से टूटे या रिपेयर किए गए तो नहीं?
  3. ब्रेक और क्लच लीवर, हैंडलबार के किनारे कहीं ज्यादा घिसे हुए तो नहीं दिख रहे?
  • अजीब लगे तो पूछें: अगर कुछ भी असामान्य लगे, तो विक्रेता से सवाल पूछें। अगर वह टाल-मटोल करे या कोई जानकारी छिपाए, तो यह खतरे की घंटी हो सकती है।
  • बकाया चालान या अन्य लंबित शुल्क: बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से ऑनलाइन चेक करें कि कहीं उस पर कोई लंबित फाइन या केस तो नहीं है। अगर मामूली पेंडिंग चार्ज हैं, तो विक्रेता से कहें कि वह उन्हें पहले क्लियर कर दे।
  • इंजन की जांच करें: इंजन से गैसकेट लीक हो रही है या कोई तेल का रिसाव दिख रहा है तो सतर्क रहें। एक अच्छी तरह मेंटेन की गई बाइक आमतौर पर साफ-सुथरी और चमकती हुई दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. सर्विस रिकॉर्ड्स जरूर चेक करें
कई विक्रेता कह सकते हैं कि बाइक को नियमित रूप से मेंटेन रखा गया है या हाल ही में सर्विस कराई गई है। लेकिन बिना सबूत के इस पर भरोसा न करें।
  • सर्विस हिस्ट्री मांगें: एक ईमानदार विक्रेता के पास सर्विस की पूरी जानकारी होगी, चाहे वह कंपनी से हो या बाहर के मैकेनिक से।
  • डीलरशिप से पुष्टि करें: अगर विक्रेता सर्विस रिकॉर्ड देने में हिचकिचाए, तो कंपनी के आधिकारिक सर्विस सेंटर से बाइक की सर्विस हिस्ट्री की जानकारी लें।
विज्ञापन

3. बाइक की मैकेनिकल जांच करें
  • अगर आपको बाइक के मैकेनिकल पार्ट्स की अच्छी जानकारी है, तो स्वयं जांच करें।
  • अगर ऐसा नहीं है, तो अपने भरोसेमंद मैकेनिक को साथ लेकर जाएं।
  • कोई दोस्त या जानकार जो सुपरबाइक की समझ रखता हो, उसे भी साथ ले जा सकते हैं।
  • टेस्ट राइड जरूर लें: अगर विक्रेता टेस्ट राइड देने से मना करता है, तो यह एक खतरे की बड़ी घंटी है। ऐसी स्थिति में डील को छोड़ देना ही बेहतर होगा।

4. फाइनल स्टेप – डील को सही तरीके से फाइनल करें
  • सभी दस्तावेज सही हों तो डील फाइनल करें।
  • बाइक की ओनरशिप अपने नाम पर ट्रांसफर करवाना न भूलें।

अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो सेकंड-हैंड सुपरबाइक खरीदने का अनुभव न सिर्फ सुरक्षित बल्कि फायदेमंद भी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed