Sea Gliders: महज तीन घंटे और मात्र 600 रुपये में कोलकाता से चेन्नई! जानें क्या है प्रोजेक्ट सी ग्लाइडर्स
कोलकाता से चेन्नई तक की यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! आने वाले वक्त में यह सफर सिर्फ 3 घंटे में पूरा किया जा सकेगा और वो भी मात्र 600 रुपये में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया भर के देश तेजी से अपने ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बना रहे हैं ताकि लोगों को सस्ती और तेज यात्रा का विकल्प मिल सके। भारत भी इस दिशा में आगे बढ़ रहा है और सड़कों, रेलवे और अन्य परिवहन व्यवस्थाओं के अलावा जलमार्ग को भी विकसित करने पर जोर दे रहा है। इस नए कदम का मकसद सिर्फ तेज यात्रा ही नहीं, बल्कि आम लोगों को सस्ता और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराना भी है।
इस संदर्भ में, कल्पना कीजिए कि आप मात्र 600 रुपये में कोलकाता और चेन्नई के बीच मात्र 3 घंटे की यात्रा कर सकें। इलेक्ट्रिक-ऑपरेटेड समुद्री ग्लाइडर्स के आने से यह सपना जल्द ही हकीकत में तब्दील हो सकेगा।
इस प्रोजेक्ट पर आईआईटी मद्रास के इनक्यूबेशन सेल द्वारा समर्थित स्टार्टअप वाटरफ्लाई टेक्नोलॉजीज काम कर रही है। कंपनी सी ग्लाइडर्स विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, जिससे भारत के जलमार्गों का पूरा फायदा उठाया जा सकेगा।
ये सी ग्लाइडर्स "विंग-इन-ग्राउंड (WIG)" तकनीक पर काम करेंगे, जो पानी की सतह से कुछ मीटर ऊपर उड़ते हैं। यह तकनीक इन्हें चार मीटर (करीब 13 फीट) की ऊंचाई पर उड़ने की क्षमता देती है, जिससे ये न सिर्फ तेजी से सफर कर सकते हैं बल्कि ज्यादा ईंधन की खपत भी नहीं होती।
देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी इस टेक्नोलॉजी में रुचि दिखाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "IIT मद्रास अब स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के मामले में सिलिकॉन वैली को टक्कर दे सकता है! लगभग हर हफ्ते किसी नई टेक्नोलॉजी वेंचर की खबर आती है। मुझे यह खासतौर पर पसंद आया क्योंकि यह हमारे विशाल जलमार्गों के इस्तेमाल की संभावना को बढ़ाता है और इसका डिजाइन भी शानदार है!"
IIT Madras promises to rival silicon valley in terms of nurturing startups…!
— anand mahindra (@anandmahindra) February 25, 2025
Almost every week there’s news of a new ‘TechVenture’
What I like about this one is not just the promise of exploitation of our vast waterways, but the fact that the design of the craft is stunning!… https://t.co/UttbRFYQGW
सी ग्लाइडर्स को 500 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से उड़ान भरने के लिए डिजाइन किया जा रहा है। हालांकि, फिलहाल यह योजना शुरुआती चरण में है, लेकिन अगर सब कुछ सही रहा तो आने वाले कुछ वर्षों में यह जल्द ही वास्तविकता बन सकता है।