फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vehicle Sales: FY 2022-23 में जमकर हुई वाहनों की बिक्री, फाडा ने जारी की रिपोर्ट, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी

Tue, 04 Apr 2023 12:10 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 04 Apr 2023 12:10 PM IST
सार

साल 2022-23 में लगातार वाहनों की रिटेल बिक्री में इजाफा हुआ। हर सेगमेंट के वाहनों की बिक्री में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर पॉजिटिव रही। किस सेगमेंट में कितनी बढ़ोतरी दर्ज की गई। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Sales of vehicles increased in FY 2022-23, FADA released the report, know details
Mahindra Scorpio SUV - फोटो : Twitter

वित्त वर्ष 2022-23 ऑटामोबाइल सेक्टर के लिए काफी अच्छा रहा। सभी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बढ़ोतरी दर्ज की गई। हम इस खबर में बता रहे हैं कि वित्त वर्ष 2022-23 में कुल कितने वाहनों की बिक्री हुई।

कितनी हुई बिक्री

Sales of vehicles increased in FY 2022-23, FADA released the report, know details
मारुति ब्रेजा - फोटो : maruti suzuki

वित्त वर्ष 2022-23 में वाहनों की बिक्री की रिपोर्ट फाडा ने जारी कर दी है। इस दौरान देशभर में कुल 22150222 वाहनों की बिक्री हुई। इसमें सबसे ज्यादा योगदान दो पहिया वाहनों का रहा। जिसके बाद यात्री वाहन और तिपहिया वाहन, कर्मशियल वाहन और ट्रैक्टर का योगदान रहा।

पिछले साल के मुकाबले कैसा रहा प्रदर्शन

Sales of vehicles increased in FY 2022-23, FADA released the report, know details
For Reference Only - फोटो : hyundai india

वित्त वर्ष 2022के मुकाबले 2023 में 20.86 फीसदी ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई। फाडा की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 2023 के दौरान देशभर में कुल 22150222 वाहनों की बिक्री हुई। जबकि साल 2022 में देशभर में कुल 18327326 वाहनों की बिक्री हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो पहिया वाहनों का प्रदर्शन शानदार

Sales of vehicles increased in FY 2022-23, FADA released the report, know details
For Reference Only - फोटो : royal enfield

दो पहिया वाहन कंपनियों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी रहा। दो पहिया वाहन कंपनियों ने बीते वित्त वर्ष में कुल 15995968 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि साल 2022 के दौरान कंपनियों ने कुल 13494214 यूनिट्स की बिक्री की थी। टॉप पांच कंपनियों में हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल, टीवीएस मोटर, बजाज ऑटो और रॉयल एनफील्ड शामिल रहीं।

विज्ञापन

यात्री वाहन की बिक्री कैसी रही

Sales of vehicles increased in FY 2022-23, FADA released the report, know details
For Reference Only - फोटो : renault india
पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में भी साल 2022 के मुकाबले बढ़त देखने को मिली। वित्त वर्ष 2022 के दौरान 2942273 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 3620039 यूनिट्स की बिक्री हुई है। टॉप पांच कंपनियों में मारुति सुजुकी, ह्यूंदै, टाटा, महिंद्रा, किआ और टोयोटा जैसी कंपनियों ने जगह बनाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed