{"_id":"68b1988e3443e4f6db0b670b","slug":"rto-mobile-number-update-online-update-your-mobile-number-with-driving-licence-and-vehicle-records-2025-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RTO: ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन से मोबाइल नंबर लिंक करें, जानें अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
RTO: ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन से मोबाइल नंबर लिंक करें, जानें अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया
Fri, 29 Aug 2025 05:39 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 29 Aug 2025 05:39 PM IST
सार
परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों और लाइसेंस होल्डर्स से अपील की है कि वे आधार-प्रमाणित मोबाइल नंबर को Vahan और Sarathi डेटाबेस में अपडेट करें। समय रहते अपडेट करें वरना मिस हो सकते हैं चालान, नोटिस और जरूरी अलर्ट।
विज्ञापन
Driving Licence
- फोटो : AI
विस्तार
देशभर के वाहन चालकों और लाइसेंस होल्डर्स के लिए बड़ा अलर्ट आया है। परिवहन विभाग ने सभी लोगों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल नंबर को वाहन (Vahan) और लाइसेंस (Sarathi) डेटाबेस में अपडेट करें। यह निर्देश उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से जारी किया गया है। और इसे जल्द से जल्द पूरा करना जरूरी बताया गया है। विभाग ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट जारी कर लोगों से अपील की है।
यह भी पढ़ें - Transport Data: सरकार ने जारी किए वाहन, सारथी और फास्टैग डेटा एक्सेस के नए नियम, बनेगा सुरक्षित ट्रांसपोर्ट डाटा सिस्टम
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Transport Data: सरकार ने जारी किए वाहन, सारथी और फास्टैग डेटा एक्सेस के नए नियम, बनेगा सुरक्षित ट्रांसपोर्ट डाटा सिस्टम
विज्ञापन
एक्स पर जारी किए गए संदेश में परिवहन विभाग ने लिखा है, "परिवहन विभाग द्वारा वाहन और सारथी पोर्टल पर मोबाइल नंबर अपडेशन के लिए वाहन स्वामियों से अपील की गई है,कृपया वाहन स्वामी स्वयं का मोबाइल नम्बर ही दर्ज कराए। कार्यालय परिवहन आयुक्त, लखनऊ।"
परिवहन विभाग द्वारा वाहन और सारथी पोर्टल पर मोबाइल नंबर अपडेशन के लिए वाहन स्वामियों से अपील की गई है,कृपया वाहन स्वामी स्वयं का मोबाइल नम्बर ही दर्ज कराए । कार्यालय परिवहन आयुक्त, लखनऊ । pic.twitter.com/Wvb8ERwDVp
— Transport Department, UP (@uptransportdept) August 28, 2025
विज्ञापन
Driving Licence
- फोटो : Freepik
क्यों जरूरी है मोबाइल नंबर अपडेट करना
परिवहन विभाग ने बताया कि कई बार लोगों का मोबाइल नंबर सिस्टम में अपडेट न होने की वजह से महत्वपूर्ण मैसेज और नोटिस समय पर नहीं पहुंच पाते। इससे वाहन मालिक और लाइसेंस होल्डर्स को अनजाने में परेशानी झेलनी पड़ती है।
यह भी पढ़ें - Tata Winger Plus: टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया नया 9-सीटर विंगर प्लस, प्रीमियम फीचर्स से लैस, जानें कीमत और डिटेल्स

अगर आपका नंबर अपडेटेड है, तो आपको ये फायदे मिलेंगे
यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy: दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी फरवरी 2026 तक होगी तय, जानें क्या-क्या बदल सकता है
- सर्विस अलर्ट्स - टैक्स, इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट रिन्यूअल जैसी जरूरी जानकारियां समय पर मिलेंगी।
- लीगल नोटिस - ट्रैफिक चालान, लाइसेंस रिन्यूअल और कोर्ट से जुड़ी सूचनाएं तुरंत मिलेंगी।
- सिक्योरिटी और सुविधा - किसी भी इमरजेंसी या जरूरी स्थिति में विभाग आपसे आसानी से संपर्क कर सकेगा।
यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy: दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी फरवरी 2026 तक होगी तय, जानें क्या-क्या बदल सकता है
Driving Licence
- फोटो : Freepik
कैसे करें मोबाइल नंबर अपडेट
मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। आप अपनी सुविधा के हिसाब से किसी भी ऑप्शन को चुन सकते हैं:
यह भी पढ़ें - Lamborghini: चैटजीपीटी और AI ने ढूंढ निकाली चोरी हुई 3 करोड़ रुपये की लैम्बोर्गिनी कार, दो साल बाद मिली लग्जरी कार
मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। आप अपनी सुविधा के हिसाब से किसी भी ऑप्शन को चुन सकते हैं:
- ऑनलाइन - आधिकारिक परिवहन वेबसाइट parivahan.gov.in पर जाकर 'अपडेट मोबाइल नंबर' ऑप्शन चुनें।
- कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) - नजदीकी CSC सेंटर जाकर भी यह काम कर सकते हैं।
- ट्रांसपोर्ट ऑफिस - चाहें तो सीधे अपने स्थानीय परिवहन कार्यालय जाकर मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Lamborghini: चैटजीपीटी और AI ने ढूंढ निकाली चोरी हुई 3 करोड़ रुपये की लैम्बोर्गिनी कार, दो साल बाद मिली लग्जरी कार