फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rs 55000 Scooter, Rs 15 Lakh Number Plate: Chandigarh’s Crazy Fancy Number Craze

Fancy Number: फैंसी नंबर प्लेट की दीवानगी! स्कूटर 55 हजार का, लेकिन नंबर प्लेट पर खर्च किए 28 गुना ज्यादा

Tue, 09 Sep 2025 07:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 09 Sep 2025 07:39 PM IST
सार

चंडीगढ़ में वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर का क्रेज इस कदर बढ़ चुका है कि लोग अपनी पसंदीदा नंबर प्लेट लेने के लिए गाड़ी की कीमत से कई गुना ज्यादा पैसे खर्च कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rs 55000 Scooter, Rs 15 Lakh Number Plate: Chandigarh’s Crazy Fancy Number Craze
नंबर प्लेट - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

चंडीगढ़ में वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर का क्रेज इस कदर बढ़ चुका है कि लोग अपनी पसंदीदा नंबर प्लेट लेने के लिए गाड़ी की कीमत से कई गुना ज्यादा पैसे खर्च कर रहे हैं। आधिकारिक नीलामी डेटा के मुताबिक, कुछ लोग गाड़ी से भी 20 गुना ज्यादा रकम सिर्फ नंबर प्लेट पर खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - World EV Day 2025: कैसे बढ़ाएं अपनी इलेक्ट्रिक कार की रेंज, वर्ल्ड ईवी डे पर जानें खास टिप्स
विज्ञापन

15 लाख की नंबर प्लेट, सिर्फ 55 हजार का स्कूटर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चंडीगढ़ प्रशासन के रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (RLA) के जनवरी 2020 से जुलाई 2025 तक के रिकॉर्ड बताते हैं कि इस दौरान दर्जनों 'फैंसी' नंबर इतने महंगे दामों में नीलाम हुए, जो गाड़ी की असली कीमत से भी ज्यादा थे।

उदाहरण के लिए, अप्रैल 2022 में एक खरीदार ने महज 55,000 रुपये के स्कूटर के लिए 15.44 लाख रुपये में नंबर प्लेट खरीदी। यानी नंबर प्लेट की कीमत स्कूटर से करीब 28 गुना ज्यादा पड़ी।

यह भी पढ़ें - Luxury Cars: सस्ती होंगी लग्जरी कारें, यूरोपीय यूनियन की महंगी कारों पर भारत दे सकता है टैक्स में राहत! 

यह भी पढ़ें - World EV Day: म्यूनिख ऑटो शो 2025 में इलेक्ट्रिक कारों की धूम, पेश हुए एक से बढ़कर एक नए ईवी मॉडल
विज्ञापन

और भी हैं हैरान करने वाले उदाहरण
यह कोई अकेला मामला नहीं है। जून 2024 में, 59,336 रुपये की कीमत वाले एक टू-व्हीलर को 4.95 लाख रुपये की नीलामी वाली नंबर प्लेट मिली। अगस्त 2023 में, 64,024 रुपये की गाड़ी के लिए खरीदी गई नंबर प्लेट 5.75 लाख रुपये में गई।

कुल मिलाकर, 1.28 लाख रुपये से कम कीमत वाले नौ टू-व्हीलर्स को सिंगल-डिजिट फैंसी नंबर मिले, जिनके दाम 1.70 लाख रुपये से लेकर रिकॉर्ड 15.44 लाख रुपये तक रहे।

यह भी पढ़ें - Automobile Industry: अब इंजन नहीं, सॉफ्टवेयर होगा ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की नई ताकत! रिपोर्ट में खुलासा 

यह भी पढ़ें - BSA Goldstar: बीएसए गोल्डस्टार ने भारत में पूरे किए एक साल, लॉन्च हुए लिमिटेड एडिशन ऑफर्स
विज्ञापन

महंगी गाड़ियों के लिए भी ऊंची बोली
केवल टू-व्हीलर्स ही नहीं, बल्कि 9.56 लाख से 13.22 लाख रुपये तक की कीमत वाली गाड़ियों को भी ऐसी नंबर प्लेट्स मिलीं, जिनकी नीलामी 12.21 लाख से 24.40 लाख रुपये तक की हुई।

यह भी पढ़ें - Car Buying: इस दिवाली कार खरीदने की बना रहे हैं योजना? ऑफर्स देखने से पहले ये पांच बातें जरूर जान लें 

यह भी पढ़़ें - Auto Dealers: ऑटो डीलर्स ने सरकार से की मदद की मांग, कंपनसेशन सेस रिकवरी पर दखल देने की अपील 

यह भी पढ़ें - Sunroof Car Risk: सनरूफ से बाहर निकले बच्चे के सिर पर लगा ओवरहेड बैरियर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

यह भी पढ़ें - Ducati: डुकाटी इंडिया ने लॉन्च की नई 2025 Multistrada V4 और V4 S, एडवेंचर टूरिंग का नया अंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed