फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Royal Enfield Price Hike: रॉयल एनफील्ड की इन बाइक्स को खरीदना हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम

Wed, 31 May 2023 01:58 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 31 May 2023 01:58 PM IST
सार

रॉयल एनफील्ड की तीन बाइक्स के दाम में कंपनी की ओर से बढ़ोतरी की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इन बाइक्स की कीमत कितनी बढ़ाई है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
royal enfield super meteor 650 bullet 350 and scram 411 price hike upto Rs six thousand, know details
Royal Enfield Bullet 350 - फोटो : royal enfield

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल एनफील्ड की ओर से तीन बाइक्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि रॉयल एनफील्ड की ओर से किन चार बाइक्स को महंगा किया गया और इनकी कीमत में कितनी बढ़ोतरी कंपनी की ओर से की गई है।

किसकी बढ़ी कीमत

royal enfield super meteor 650 bullet 350 and scram 411 price hike upto Rs six thousand, know details
RE Scram 411 - फोटो : For Reference Only
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से जिन चार बाइक्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। उनमें सुपर मीटियोर 650, बुलेट 350, हंटर 350 और स्क्रैम 411 जैसी बाइक्स शामिल हैं। इन बाइक्स की भारतीय बाजार में काफी ज्यादा मांग रहती है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

कितनी बढ़ी कीमत

royal enfield super meteor 650 bullet 350 and scram 411 price hike upto Rs six thousand, know details
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक बुलेट 350 के सभी वैरिएंट्स की कीमतों में करीब तीन हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। स्क्रैम 411 की कीमतों में भी 3390 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। जबकि सुपर मीटियोर 650 की एक्स शोरुम कीमतों में करीब छह हजार रुपये तक की बढ़ोतरी रॉयल एनफील्ड की ओर से की गई है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हैं नई कीमतें

royal enfield super meteor 650 bullet 350 and scram 411 price hike upto Rs six thousand, know details
For Reference Only - फोटो : royal enfield
कंपनी की ओर से की गई बढ़ोतरी के बाद बुलेट 350 की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 1.60 लाख रुपये है। यह कीमत बाइक के किक स्टार्ट वैरिएंट की है। वहीं इलेक्ट्रिक स्टार्ट वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 1.69 लाख रुपये है। रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती बाइक हंटर 350 की शुरूआती कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन इसके अन्य वैरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। कंपनी की ओर से पेश की जाने वाली सबसे महंगी बाइक्स में से एक सुपर मीटियोर 650 की एक्स शोरुम कीमत 3.55 लाख रुपये हो गई है। यह कीमत इसके एस्ट्रल वैरिएंट की है। इसके मिड वैरिएंट इंटरस्टेलर को 3.70 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है और सेलेस्टियल वैरिएंट की कीमत 3.85 लाख रुपये हो गई है। हालांकि कंपनी की वेबसाइट पर अभी इनकी पुरानी कीमतों की ही जानकारी मिल रही है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed