फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Royal Enfield Himalayan 440 Reaches Dealerships Ahead September 4 Launch

रॉयल एनफील्ड न्यू बाइक: लॉन्च से पहले डीलरशिप पर पहुंची नई हिमालयन 440; जानें फीचर्स, इंजन और संभावित कीमत

Tue, 01 Sep 2026 03:29 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 01 Sep 2026 03:29 PM IST
सार

रॉयल एनफील्ड अपनी एडवेंचर मोटरसाइकिल रेंज को और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी चार सितंबर को हिमालयन 440 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही इस नई मोटरसाइकिल की डीलरशिप पर पहुंचने की बातें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में हिमालयन 440 की एक यूनिट डीलरशिप यार्ड में दिखाई दी है।
 

विज्ञापन
Royal Enfield Himalayan 440 Reaches Dealerships Ahead September 4 Launch
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। अब लॉन्च से कुछ दिन पहले इसकी यूनिट्स डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर में बाइक का ज्यादातर हिस्सा प्रोटेक्टिव रैप्स से ढका हुआ है। इसके बावजूद राइडर कॉकपिट का हिस्सा साफ दिखाई देता है। यही हिस्सा नई हिमालयन 440 के कुछ महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी देता है।

विज्ञापन


ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम की हुई पुष्टि

  • डीलरशिप पर दिखाई गई हिमालयन 440 की सबसे खास डिटेल्स में से एक रॉयल एनफील्ड का ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम है। यह सिस्टम कंपनी की कुछ मौजूदा मोटरसाइकिलों जैसे हंटर 350, मेटियोर 350 और क्लासिक 350 में पहले से उपलब्ध है। ट्रिपर सिस्टम स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के जरिए राइडर को टर्न-बाई-टर्न-नेविगेशन की सुविधा देता है। इसके अलावा इससे कॉल अलर्ट, मैसेज अलर्ट, स्मार्टफोन पेयरिंग और चलते समय बेहतर नेविगेशन सुविधा जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
  • विज्ञापन
  • एडवेंचर टूरिंग मोटरसाइकिल में इस सिस्टम की मौजूदगी लंबी दूरी की राइडिंग के दौरान खास तौर पर उपयोगी हो सकती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


हिमालयन 440 में मिलेगा पुराना प्लेटफॉर्म, ज्यादा पावरफुल इंजन

  • हिमालयन 440 की सबसे खास बात इसका प्लेटफॉर्म और इंजन कॉम्बिनेशन है। यह मोटरसाइकिल ओरिजिनल हिमालयन 411 के प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकता है। रॉयल एनफील्ड ने बाद में ऑल-न्यू हिमालयन 450 को लॉन्च करने के साथ हिमालयन 411 को बंद कर दिया था। हालांकि, पुराना प्लेटफॉर्म पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। इसी आर्किटेक्चर को आगे स्क्रैम 440 के रूप में इस्तेमाल किया गया।
  • स्क्रैम 440 एक ज्यादा रोड-फोकस्ड क्रॉसओवर मोटरसाइकिल है और इसमें बड़ा 443cc इंजन दिया गया। अब रॉयल एनफील्ड इसी पावरट्रेन को वापस एडवेंचर सेगमेंट में ला रही है। यानी हिमालयन 440 में ओरिजिनल हिमालयन का प्रूवन चेसिस आर्किटेक्चर और Scram 440 का ज्यादा पावरफुल 443cc मोटर देखने को मिलेगा।


कितनी हो सकती है हिमालयन 440 की कीमत?

  • हिमालयन 440 की आधिकारिक कीमत लॉन्च के समय सामने आएगी। अगर कंपनी इसी प्राइस रेंज में बाइक पेश करती है, तो यह हिमालयन  450 से काफी सस्ती होगी और स्क्रैम 440 से थोड़ा ऊपर पोजिशन होगी।
  • इससे उन ग्राहकों को एक नया विकल्प मिलेगा जो एडवेंचर टूरिंग बाइक चाहते हैं, लेकिन हिमालयन 450 पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते।


किन बाइक्स से होगा मुकाबला?

  • इस प्राइस रेंज में हिमालयन 440 की सीधी टक्कर मुख्य रूप से केटीएम 250 एडवेंचर और ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400 एक्स जैसी मोटरसाइकिलों से हो सकती है। रॉयल एनफील्ड के लिए यह सेगमेंट इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि मिड-कैपेसिटी एडवेंचर मोटरसाइकिलों की मांग बढ़ रही है।
  • कहा जा रहा है कि रॉयल एनफील्ड 440 के जरिए कंपनी उन खरीदारों को आकर्षित करना चाहती है जो एक अफोर्डेबल लेकिन सक्षम एडवेंचर टूरर की तलाश में हैं।


लॉन्च पर खुलेगा पूरा राज
रॉयल एनफील्ड चार सितंबर को हिमालयन 440 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी। इससे पहले डीलरशिप पर इसकी यूनिट पहुंचने से बाइक को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। फिलहाल इसकी कीमत 2.35 लाख से 2.45 लाख (एक्स-शोरूम) के आसपास होने की उम्मीद है। लॉन्च के समय कंपनी इसके सभी वेरिएंट, फीचर्स और अन्य स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed