{"_id":"624c5c260fb4191d544affbb","slug":"royal-enfield-bullet-fire-news-royal-enfield-bullet-motorcycle-cathes-fire-and-explodes-outside-temple-in-andhra-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपने ये वायरल वीडियो देखा?: नई बुलेट खरीद पूजा कराने मंदिर पहुंच शख्स, तभी आग का गोला बनी बाइक और हुआ जोरदार धमाका","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
आपने ये वायरल वीडियो देखा?: नई बुलेट खरीद पूजा कराने मंदिर पहुंच शख्स, तभी आग का गोला बनी बाइक और हुआ जोरदार धमाका
Tue, 05 Apr 2022 09:07 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 05 Apr 2022 09:07 PM IST
सार
हाल के दिनों में इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने के चार मामले सामने आए। जिससे लोगों में इलेक्ट्रिक वाहन को लेकर कुछ सवाल खड़े हो गए। इस बार Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) में आग लगने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
Royal Enfield Bullet Fire
- फोटो : Twitter
विस्तार
हाल के दिनों में इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने के चार मामले सामने आए। जिससे लोगों के मन में इलेक्ट्रिक वाहन को लेकर कुछ सवाल खड़े हो गए। लेकिन इस बार Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) में आग लगने का मामला सामने आया है। इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) वाले दोपहिया वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक स्कूटरों का चलन अभी उतना नहीं है। लेकिन रॉयल एनफील्ड एक लोकप्रिय मोटरसाइकिल है जो सड़कों और भारतीय ग्राहकों के दिलों पर राज करती है। लेकिन यह खबर आपके दिलो-दिमाग में सिहरन पैदा कर देगी। क्योंकि रॉयल एनफील्ड बुलेट बीच सड़क पर बम की तरह फट गई। एक शख्स अपनी नई बुलेट लेकर पूजा कराने मंदिर पहुंचा। मोटरसाइकिल मंदिर के बाहर खड़ी की और देखते ही देखते बाइक में न सिर्फ आग लग गई, बल्कि ये एक धमाके के साथ फट गई।
कौन हैं ये शख्स जिनकी बुलेट में लगी आग
रॉयल एनफिल्ड बुलेट में आग लगने और धमाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। यह मामला आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के गुंतकल क्षेत्र स्थित एक गांव का बताया जा रहा है। हादसे का शिकार हुई इस बुलेट के मालिक रविचंद्र नाम के एक शख्स हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बताया कि वह मैसुरु से गुंतकल तक अपनी बुलेट को लगातार ड्राइव कर मंदिर पहुंचे थे। इसकी दूरी करीब 387 किमी है। रविचंद्र ने बताया कि उन्होंने एक नई बुलेट खरीदी थी और इसकी पूजा करने के लिए गुंतकल क्षेत्र में नेत्तिकंती आंजनेय स्वामी मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने जैसे ही मंदिर परिसर में बाहर पार्किंग में बुलेट खड़ी की, उसमें आग की लपटे निकलने लगीं और देखते ही देखते एक जोरदार धमाका हुआ। इस आग से पार्किंग में बुलेट के आस-पास खड़ी बाइक्स में भी आग लग गई।
घटना का वीडियो हुआ वायरल
संयोग से वहां मौजूद एक शख्स के मोबाइल फोन में इस हादसे का वीडियो रिकॉर्ड हो गया। जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस हैरतअंगेज घटना का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों का अनुमान है कि यह बुलेट काफी लंबी दूरी का सफर तय करके आई थी, इसलिए शायद लीकेज की वजह से इसमें आग लग गई और बाद में पेट्रोल की टंकी फटने से इसमें धमाका हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि वहां मौजूद लोगों को लगा कि कोई बम विस्फोट हुआ है। कुछ देर बाद हालात सामान्य होने पर उन्हें असलियत का पता चला।
मंदिर में थी काफी भीड़
यह घटना कर्नाटक के अनंतपुर जिले की है। रविचंद्र ने मैसुरु से नई बुलेट खरीदने के बाद 387 किमी दूर अनंतपुर जिले में स्थित आंजनेय स्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन करने आए थे। वह लगातार बुलेट चलाकर वहां पहुंचे थे। उगादी पर्व के दौरान आंजनेय स्वामी की रथयात्रा निकाली जाती है। इसमें रथयात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचते हैं। रविचंद्र मंदिर पहुंचकर पूजा की तैयारी में लगे थे कि अचानक यह दुर्घटना हो गई।
कोई हताहत नहीं हुआ
इस दौरान सबसे अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बाइक पर पानी डालकर आग पर काबू पाया। हालांकि रॉयल एनफिल्ड बुलेट एक पावरफुल और दमदार मोटरसाइकिल मानी जाती है। लेकिन इस घटना ने लोगों के दिल में डर पैदा किया है।

కసాపురంలో బుల్లెట్ బండి మైసూరు నుండి కసాపురం కు నాన్ స్టాప్ గా వచ్చినందుకు పేలిపోయింది #guntakal #RoyalEnfield #Bullet #bike #fire #ACCIDENT #RoyalsFamily #RoyalEnfield pic.twitter.com/GGaRAnCY5x
विज्ञापन विज्ञापन— Allu Harish (@AlluHarish17) April 3, 2022