{"_id":"5e73c2088ebc3e72bf40794d","slug":"royal-enfield-bullet-350-becomes-expensive-price-leaked-before-launch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महंगी हुई Royal Enfield Bullet 350, लॉन्च होने से पहले ही लीक हुई कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
महंगी हुई Royal Enfield Bullet 350, लॉन्च होने से पहले ही लीक हुई कीमत
Fri, 20 Mar 2020 11:49 AM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : royal enfield
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल एनफील्ड बुलेट अब महंगी हो गई है। BS6 Royal Enfield Bullet 350 की कीमत लॉन्च होने से पहले ही सामने आ गई है। जानकारी के मुताबिक यह बाइक स्टैंडर्ड और एक्स दो वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध होगी। इसमें किक स्टार्ट वेरिएंट 1.22 लाख रुपये और सेल्फ स्टार्ट वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.37 लाख रुपये होगी। हालांकि अभी कीमत को लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह ऑनलाइन लीक हुई कीमत के मुताबिक बताया गया है।
विज्ञापन
यह बाइक 7000 रुपये तक महंगी हो गई है। बाइक की तुलना बीएस4 वर्जन से करें तो बीएस6 वर्जन पुराने वर्जन की तुलना में 6000 से 7000 रुपये तक महंगा है। बाइक को दस हजार रुपये में बुक किया जा सकता है। कंपनी बाइक की डिलिवरी कंपनी अगले हफ्ते से शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक में 346CC, सिंगल सिलिंडर, एयरकूल्ड यूसीआई इंजन के साथ फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है। क्लासिक 350 भी BS6 के साथ लॉन्च हो चकी है। बता दें कि बीएस6 इंजन वाला मॉडल बीएस4 इंजन वाले मॉडल की तुलना में 11 हजार रुपये महंगा है।
जनवरी में कंपनी ने क्लासिक 350 का बीएस6 वर्जन ड्यूल चैनल एबीबीएस के साथ लॉन्च किया था। इसे एक्स-शोरूम 1.65 लाख रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि अब यह लॉन्च हुए सिंगल चैनल ABS वाले मॉडल की कीमत इससे 8 हजार रुपये कम है।
इसका इंजन 346CC, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन 5250 आरपीएम पर 19.3 बीएचपी की पावर और 4,000 आरपीएम पर 28 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक बीएस6 क्लासिक 350 इंजन काफी दमदार है। कीमतें सामने आने के बाद नई रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 कंपनमी की सबसे सस्ती बाइक होगी।