फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   River Indie Gen 3 Electric Scooter Launched in India Know Price Range Features Specifications

River Indie Gen 3: रिवर ने लॉन्च किया नया इंडी जेन 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स

Wed, 01 Oct 2025 04:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 01 Oct 2025 04:25 PM IST
सार

River (रिवर) ने अपने लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन Indie Gen 3 (इंडी जेन 3) लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने स्कूटर में कई अपग्रेड्स किए हैं, जिससे इसे चलाना और भी आसान और टेक-फ्रेंडली हो गया है।

विज्ञापन
River Indie Gen 3 Electric Scooter Launched in India Know Price Range Features Specifications
River Indie Electric Scooter - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

River EV (रिवर ईवी) ने अपने लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन Indie Gen 3 (इंडी जेन 3) लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने स्कूटर में कई अपग्रेड्स किए हैं, जिससे इसे चलाना और भी आसान और टेक-फ्रेंडली हो गया है। कंपनी ने River Indie Gen 3 की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बंगलूरू) रखी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - EV: इस नवरात्रि इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सही मौका! ये सात मॉडल हैं सबसे बढ़िया विकल्प 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Offers: त्योहारों में कार खरीदने का सही मौका, होगी लाखों की बचत, देखें कौन-सी हैचबैक, एसयूवी और सेडान पर कितना फायदा 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडी जेन 3 में क्या नया है
इस बार स्कूटर को बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस देने के लिए इसके टायर को अपग्रेड किया गया है ताकि ग्रिप और अच्छी मिले। नया डिस्प्ले भी दिया गया है, जिसमें अब रेंज और चार्जिंग की जानकारी और क्लियर दिखती है। साथ ही, एप कनेक्टिविटी भी बेहतर की गई है, जिससे राइडिंग स्टैटिस्टिक्स, रियल-टाइम चार्जिंग स्टेटस और कस्टमाइज्ड डेटा ट्रैक किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Hatchback Cars: जीएसटी रेट घटने से सस्ती हुईं गाड़ियां, अब ₹5 लाख से कम में मिलेंगी ये पांच कारें

River Indie Gen 3 Electric Scooter Launched in India Know Price Range Features Specifications
River Indie Gen 3 - फोटो : River EV
इसके अलावा, इसमें अब हिल-होल्ड असिस्ट फीचर भी जोड़ा गया है। कंपनी का कहना है कि स्कूटर की राइडिंग डायनेमिक्स को राइडर्स के फीडबैक के हिसाब से ट्यून किया गया है।

सबसे बड़ी खासियत, यानी इसका 43 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज बरकरार है, जिसके साथ 12 लीटर का ग्लव बॉक्स स्पेस भी मिलता है। यह पांच कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा, जिनमें ब्लैक कॉन्ट्रास्टिंग हाइलाइट्स होंगे।

यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी 2.0 के बाद सस्ती हुईं स्पोर्ट्स बाइक, पांच ऐसी मोटरसाइकिलें जिनकी कीमत सबसे ज्यादा घटी 

यह भी पढ़ें - SUV Safety Rating: अब एसयूवी खरीदने से पहले चेक करें सुरक्षा, ये हैं टॉप-5 सबसे भरोसेमंद मॉडल

परफॉर्मेंस वही पुराना दमदार
इंडी जेन 3 में परफॉर्मेंस के मामले में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। इसमें वही 4kWh बैटरी मिलती है, जो 163 किलोमीटर की IDC रेंज देती है। इसका मोटर 6.7kW की पावर देता है और स्कूटर की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है।

चार्जिंग की बात करें तो यह 0 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में करीब 5 घंटे लेता है। ब्रेकिंग के लिए इसमें दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जो कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आते हैं।

यह भी पढ़ें - Swayamgati: दुनिया का पहला बिना ड्राइवर वाला तीन-पहिया वाहन भारत में लॉन्च, टेस्ला जैसे हैं फीचर्स, जानें कीमत और डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - BE 6 Batman Edition: महिंद्रा ने मुंबई में शुरू की BE 6 बैटमैन एडिशन की डिलीवरी, जानें क्या है इसमें खास 

River Indie Gen 3 Electric Scooter Launched in India Know Price Range Features Specifications
River Indie Gen 3 - फोटो : River EV
रिवर का लक्ष्य
कंपनी ने नए स्कूटर को अपने पहले दिल्ली स्टोर, राजौरी गार्डन से लॉन्च किया है, जो नॉर्थ इंडिया में रिवर का हब होगा। इस समय कंपनी के भारत में 34 आउटलेट्स हैं, जिनमें बंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, कोच्चि, कोयंबटूर, पटना और हुबली जैसे शहर शामिल हैं।

रिवर का लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक पूरे देश में 80 शोरूम्स खोले जाएं। आने वाले समय में कंपनी पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में भी अपनी पकड़ मजबूत करेगी। 

यह भी पढ़ें - Japan Mobility Show 2025: जापान मोबिलिटी शो 2025 में धूम मचाने की तैयारी में होंडा, पेश करेगी ये वाहन 

यह भी पढ़ें - Auto Sales: सितंबर में खुदरा वाहन बिक्री में 13 प्रतिशत की गिरावट, त्योहारों की भीड़ ने जगाई उम्मीदें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed