{"_id":"59b128ac4f1c1be27f8b4a22","slug":"renault-india-launched-my-renault-app-now-book-car-service-online","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" इस कार कंपनी ने पेश की मोबाइल ऐप, अब ऑनलाइन बुक कीजिए कार की सर्विस","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
इस कार कंपनी ने पेश की मोबाइल ऐप, अब ऑनलाइन बुक कीजिए कार की सर्विस
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Thu, 07 Sep 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
कंपनी ने आईओएस और एंड्रॉइड दोनों प्लेटफॉर्म के लिए 'My Renault' ऐप को उतारा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ महीनों में कई वाहन निर्माता कंपनियों ने ग्राहकों के अनुभव को सुगम बनाने के लिए अपनी मोबाइल ऐप लॉन्च की है। इसी क्रम में रेनो इंडिया ने भी कई फीचर्स के साथ अपनी मोबाइल ऐप लॉन्च की है। कंपनी ने आईओएस और एंड्रॉइड दोनों प्लेटफॉर्म के लिए 'My Renault' ऐप को उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या हैं 'My Renault' ऐप के फीचर्स
'My Renault' ऐप
माय रेनो ऐप कंपनी के सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है और यह किसी भी भारतीय वाहन निर्माता द्वारा पेश की गई ऐसी पहली ऐप है जो ई-कॉमर्स भी सपोर्ट करती है। इस App के जरिये ग्राहक 60 नए फीचर्स मिलेंगे। कंपनी के मुताबिक यह एक यूजर फ्रेंडली ऐप है। इस ऐप में ग्राहकों को कार की सर्विस, कार की हिस्ट्री, रिमाइंडर व नोटिफिकेशन, ऑनलाइन सर्विस बुक कराने की सुविधा, व्हीकल का यूजर मैनुअल, ग्राहक सेवा केंद्र, डिजिटल वालेट, डॉक्यूमेंट स्टोरेज जैसे कई उपयोगी फीचर्स मिलेंगे। ऐप में दी गई ई-कॉमर्स सुविधा के जरिए रेनो ग्राहक अपनी कार के लिए एसेसरीज खरीद सकते हैं।
इसके अलावा होंडा इंडिया ने अपनी ऑफिशयल वेबसाइट पर नई सर्विस की शुरुआत की है। इसके जरिए भी ग्राहक कार की सर्विस को ऑनलाइन बुक करा सकते हैं, साथ ही कई अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। होंडा की सर्विस के तहत सर्विस की संभावित लागत का पता लगा पाएंगे, वारंटी पैकेज की जानकारी पा सकेंगे। इसके अलावा कार मेंटेनेंस के टिप्स भी उन्हें दिए जाएंगे।
इस अवसर पर होंडा कार्स इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (सेल्स एंड मार्केटिंग) ज्ञानेश्वर सेन ने कहा कि होंडा का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देना है और इसके लिए हम निरंतर नए प्रयास करते रहते हैं। होंडा इंडिया की वेबसाइट पर सर्विस सेक्शन शुरू होने के बाद कंपनी और ग्राहक आपस में जुड़ जाएंगे, इससे कंपनी को यह पता रहेगा कि ग्राहक उनकी सेवाओं से कितने संतुष्ट हैं।