{"_id":"698b42c3bb4d18030d0babc1","slug":"push-start-stop-explained-convenience-security-costs-and-common-issues-2026-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Push Start-Stop System: क्या पुश बटन स्टार्ट सच में उपयोगी है? जानें इसके लाभ, सीमाएं और असली अनुभव","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Push Start-Stop System: क्या पुश बटन स्टार्ट सच में उपयोगी है? जानें इसके लाभ, सीमाएं और असली अनुभव
Tue, 10 Feb 2026 08:07 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 10 Feb 2026 08:07 PM IST
सार
पुश स्टार्ट-स्टॉप आजकल की कारों में धीरे-धीरे एक रेगुलर फीचर बन गया है। यह आपको छोटी हैचबैक के साथ-साथ SUV जैसे बड़े सेगमेंट में भी मिलेगा।
विज्ञापन
Hyundai Aura
- फोटो : Hyundai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजकल कारों में पुश स्टार्ट-स्टॉप फीचर तेजी से आम होता जा रहा है। यह सुविधा अब छोटी हैचबैक से लेकर बड़े एसयूवी सेगमेंट तक में मिलती है। पारंपरिक चाबी घुमाने की जगह, कार के अंदर की-फॉब मौजूद होने पर सिर्फ एक बटन दबाकर इंजन स्टार्ट या बंद किया जा सकता है। यह फीचर आधुनिक और प्रीमियम महसूस कराता है। लेकिन हर तकनीक की तरह इसके भी कुछ फायदे और सीमाएं हैं।
विज्ञापन
पुश स्टार्ट-स्टॉप फीचर क्या है और कैसे काम करता है?
इस सिस्टम में ड्राइवर को चाबी लगाने या घुमाने की जरूरत नहीं होती। की-फॉब कार के अंदर हो तो ब्रेक या क्लच दबाकर स्टार्ट-स्टॉप बटन दबाने से इंजन चालू या बंद हो जाता है। पूरी प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक तरीके से होती है, जिससे उपयोग आसान बनता है।
इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा क्या है?
सबसे बड़ा लाभ सुविधा है। ड्राइवर को हर बार चाबी ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती। सीट पर बैठकर सिर्फ बटन दबाने से काम हो जाता है। जो खासकर शहर के ट्रैफिक में काफी मददगार साबित होता है।

क्या इससे सुरक्षा भी बेहतर होती है?
काफी हद तक हां। कार तभी स्टार्ट होती है जब की-फॉब पास में हो, इसलिए पारंपरिक तरीके से हॉट-वायरिंग करना मुश्किल हो जाता है। अधिकतर गाड़ियों में इस सिस्टम के साथ इंजन इमोबिलाइजर भी मिलता है। जो सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत जोड़ता है।
क्या इससे घिसावट (Wear and Tear) कम होती है?
पारंपरिक चाबी सिस्टम में कई मैकेनिकल पार्ट्स होते हैं जो समय के साथ घिसते हैं। पुश स्टार्ट-स्टॉप में इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम होता है, जिसमें मूविंग पार्ट्स कम होते हैं। इससे लंबे समय में मैकेनिकल घिसावट कम हो सकती है।

इस फीचर की मुख्य कमियां क्या हैं?
एक आम समस्या यह है कि कई बार ड्राइवर इंजन बंद करना भूल जाते हैं। चाबी निकालने की प्रक्रिया न होने से कुछ लोग यह मान लेते हैं कि कार बंद हो गई है। खासकर शांत हाइब्रिड कारों में यह आसानी से नजरअंदाज हो सकता है।
क्या इसकी लागत ज्यादा पड़ सकती है?
हां। यदि स्मार्ट की-फॉब खो जाए तो उसका रिप्लेसमेंट सस्ता नहीं होता। अक्सर डीलरशिप पर जाकर री-प्रोग्रामिंग करानी पड़ती है, जिससे अतिरिक्त खर्च आता है। वारंटी खत्म होने के बाद सिस्टम से जुड़े रिपेयर भी महंगे हो सकते हैं।

क्या इलेक्ट्रॉनिक्स पर ज्यादा निर्भरता परेशानी बन सकती है?
यह सिस्टम पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक्स पर निर्भर करता है। यदि कार की बैटरी कमजोर या डिस्चार्ज हो जाए, तो पुश स्टार्ट काम नहीं करता। कई कारों में बैकअप तरीका मौजूद होता है। लेकिन अधिकांश मालिकों को उसकी जानकारी नहीं होती। जिससे इमरजेंसी में घबराहट हो सकती है।