फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Protect your car from firecrackers on Diwali, know the easy ways to keep your car safe

Car Care Tips: दीवाली पर पटाखों से बचाएं अपनी कार, जानें किन आसान तरीकों से कार को रखें सुरक्षित

Sun, 05 Nov 2023 12:59 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 05 Nov 2023 12:59 PM IST
सार

दीवाली के मौके पर लापरवाही के कारण कार को बड़ा नुकसान हो सकता है। किन तरीकों को अपनाकर कार को सुरक्षित रखा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Protect your car from firecrackers on Diwali, know the easy ways to keep your car safe
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल नवंबर महीने में दीवाली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। लेकिन कुछ लोग अपनी लापरवाही के कारण कार को खराब कर देते हैं। हम इस खबर में आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिनको ध्यान में रखते हुए दीवाली पर कार को पटाखों की चिंगारी से खराब होने से बचा सकते हैं।

विज्ञापन


सही से पार्क करें कार
दीवाली के समय पर कई तरह के पटाखे चलाए जाते हैं। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि कार को हमेशा कवर्ड पार्किंग में ही पार्क किया जाए। ऐसा करने पर कार के आस-पास पटाखों की चिंगारी जाने का खतरा काफी कम हो जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ना ढकें कार पर कवर
दीवाली के समय कार को कभी-भी कवर नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कार का कवर काफी पतला होता है। अगर पटाखे चलाते समय हल्की सी चिंगारी भी कार के कवर पर पड़ जाए तो आग पकड़ने का खतरा होता है। ऐसे में आपकी लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। कोशिश करें कि दीवाली के समय अगर कार खुले में पार्क है तो उसे कवर से ना ढकें।


यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

कार चलाते हुए रहें सावधान
दीवाली के मौके पर अगर आप कार चला रहे हैं तो हमेशा सावधानी के साथ कार चलाएं। दरअसल, कई बार अचानक से कार पर जले हुआ रॉकेट गिर जाते हैं। कई जगह तेज धमाके वाले पटाखे भी चलाए जाते हैं। कार चलाते समय अचानक से ऐसा होने पर कंट्रोल खत्म होने का खतरा होता है। इसलिए दीवाली पर पटाखे चलाए जा रहे हो तो कार चलाते समय ज्यादा सावधान रहें।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

कार की खिड़की रखें बंद
सावधानी के साथ कार चलाने से ही आप सुरक्षित नहीं होंगे। आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि दीवाली पर कार चलाते समय कार के शीशे बंद रखें। शीशा खुला होने पर कार के अंदर भी पटाखा या जलता हुआ रॉकेट आ सकता है। ऐसा होने पर कार को तो नुकसान होगा ही साथ ही आपको भी चोट लग सकती है।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed