{"_id":"653747094695d511ec05b325","slug":"preparing-to-buy-a-new-car-definitely-take-test-drive-the-decision-will-never-go-wrong-know-details-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car buying Tips: नई कार खरीदने की कर रहे हैं तैयारी, जरूर करें यह काम, कभी गलत नहीं होगा फैसला","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car buying Tips: नई कार खरीदने की कर रहे हैं तैयारी, जरूर करें यह काम, कभी गलत नहीं होगा फैसला
Wed, 25 Oct 2023 08:59 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 25 Oct 2023 08:59 AM IST
सार
अगर आप अपने लिए नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो किस काम को जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेस्टिव सीजन के दौरान अगर आप भी अपने लिए नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। तो किन बातों का ध्यान रखकर एक बेहतर कार खरीदी जा सकती है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि ऐसा करना क्यों जरूरी होता है।
विज्ञापन
करें यह काम
जब भी आप अपने लिए नई कार खरीदने जाएं तो शोरुम पर कार खरीदने से पहले उसकी टेस्ट ड्राइव जरूर करें। ऐसा करने से आप बाद में अपने फैसले पर नहीं पछताएंगे। कार फाइनल करने से पहले उसकी टेस्ट ड्राइव लेने से कई फायदे होते हैं। लेकिन एक बार कार खरीद ली जाए तो फिर बाद में दूसरे विकल्प की गुंजाइश नहीं होती।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
जल्दबाजी में ना करें टेस्ट ड्राइव
कभी-भी कार को खरीदने से पहले टेस्ट ड्राइव को जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कार का अनुभव सही तरीके से नहीं मिल पाता और इससे एक बेहतर निर्णय लेने में परेशानी भी हो सकती है। इसलिए जब भी टेस्ट ड्राइव के लिए जाएं तो पूरा समय निकालकर ही टेस्ट ड्राइव लें।
यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
फीचर्स की पूरी जानकारी लें
जब भी कार की टेस्ट ड्राइव करें। तो शोरुम के एग्जीक्यूटिव से कार के फीचर्स की पूरी जानकारी लें। साथ ही उन फीचर्स का अगर एक बार उपयोग करें तो और भी बेहतर होता है। ऐसा करने से आपको अंदाजा हो जाता है कि कौन से फीचर्स आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं और कार फाइनल करते हुए आप किस वैरिएंट को खरीदें यह भी तय हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ
भीड़ में चलाएं कार
टेस्ट ड्राइव के दौरान कार को ट्रैफिक और भीड़ के बीच भी जरूर चलाना चाहिए। ऐसा करके आप कार की हैंडलिंग और ब्रेकिंग को चेक कर सकते हैं। साथ में आपको कार की परफॉर्मेंस की भी सही से जानकारी मिल पाती है।
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
खुली सड़क पर भी चलाएं कार
टेस्ट ड्राइव के दौरान कार को सिर्फ ट्रैफिक के बीच ही नहीं चलाना चाहिए बल्कि कार को खुली सड़क पर भी चलाकर देखना चाहिए। ऐसा करने से जहां आपको कार के इंजन की सही क्षमता का अंदाजा मिलेगा। वहीं तेज स्पीड में कार पर किस तरह से कंट्रोल किया जा सकता है, इसकी जानकारी भी मिल पाएगी।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च