{"_id":"689b4dd12048190d76048679","slug":"premium-bikes-market-share-to-reach-22-percent-india-2030-crisil-report-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bike Sales: भारत में बढ़ा महंगी बाइक्स का क्रेज, सस्ती मोटरसाइकिल से मुंह मोड़ रहे लोग, रिपोर्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bike Sales: भारत में बढ़ा महंगी बाइक्स का क्रेज, सस्ती मोटरसाइकिल से मुंह मोड़ रहे लोग, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Tue, 12 Aug 2025 07:51 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 12 Aug 2025 07:51 PM IST
सार
भारतीय टू-व्हीलर बाजार में अब प्रीमियम बाइक्स रफ्तार पकड़ रही हैं। साल 2030 तक इनका मार्केट शेयर 22% होने का अनुमान है। वहीं, सस्ती बाइक्स की बिक्री में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
घट रही है सस्ती बाइक्स की डिमांड
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत का टू-व्हीलर बाजार अब प्रीमियम बाइक्स की ओर तेजी से बढ़ रहा है। क्रिसिल इंटेलिजेंस के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019 में जहां प्रीमियम मोटरसाइकिल (150cc से ज्यादा इंजन क्षमता) का बाजार हिस्सा 14% था, वहीं बीते वित्त वर्ष में यह बढ़कर 19% हो गया। अनुमान है कि साल 2030 तक यह आंकड़ा 22% तक पहुंच जाएगा।
क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, बीते वित्त वर्ष में प्रीमियम बाइक्स की बिक्री 23 लाख यूनिट तक पहुंच गई, जो वित्त वर्ष 2019 के 19 लाख यूनिट से काफी अधिक है। वहीं, सस्ती मोटरसाइकिलों का मार्केट शेयर 2019 के 62% से घटकर अब सिर्फ 46% रह गया है। इनकी बिक्री भी 84 लाख यूनिट से घटकर 56 लाख यूनिट पर आ गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर मांग और लगातार बढ़ती कीमतों ने सस्ती बाइक्स की बिक्री पर असर डाला है। इसके उलट, प्रीमियम बाइक्स की बिक्री ने प्री-कोविड लेवल को 22% से पार कर लिया है, जबकि कुल टू-व्हीलर बिक्री अभी भी महामारी से पहले के स्तर के 94% और कुल मोटरसाइकिल बिक्री 90% पर है।