फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Pollution is increasing continuously, keep these things in mind while driving a car

Car Care Tips: लगातार बढ़ रहा है प्रदूषण, किन बातों को ध्यान में रखकर चलाएं कार, नहीं होगी परेशानी

Wed, 01 Nov 2023 08:37 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 01 Nov 2023 08:37 AM IST
सार

दिवाली से पहले ही देश के कुछ राज्यों में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में किन बातों को ध्यान में रखते हुए कार का सफर किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Pollution is increasing continuously, keep these things in mind while driving a car
जहरीली हुई हवा - फोटो : Social Media

विस्तार

दिवाली के आस-पास हर साल देश के कुछ राज्यों में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। जिससे वाहन चलाते हुए काफी परेशानी होती है। हम इस खबर में आपको ऐसी कुछ जानकारियां दे रहे हैं। जिनको ध्यान में रखते हुए बिना परेशानी कार को चलाया जा सकता है।

विज्ञापन


एसी का करें सही उपयोग
सभी कारों में एसी का फीचर दिया जाता है। जिसमें एक बटन मिलता है जिसके जरिए कार के अंदर की हवा को बाहर जाने से रोका जा सकता है। इस बटन का काम कार के केबिन में मौजूद हवा को री-सर्कुलेट करना होता है। यह बटन कार के एसी कंट्रोल्स में होता है जिस पर कार का केबिन और एक तीर का निशान होता है जो कार के अंदर घूम रहा होता है। इससे कार के अंदर की हवा को बाहर निकलने से रोका जा सकता है और बाहर की प्रदूषित हवा को अंदर आने से भी रोका जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फीचर का भी करें उपयोग
आजकल कई कारों में एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर को भी कंपनियों की ओर से दिया जाता है। लेकिन आपकी कार पुरानी है या फिर आपकी नई कार में एयर प्यूरीफायर नहीं है। तो इसे आसानी से किसी भी कार में लगवाया जा सकता है। ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से ये बाजार में मिल जाते हैं। कार में लगाने पर इससे कार के अंदर की हवा को साफ किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

सफर के दौरान लगाएं मास्क
अगर किसी कारण से आप कार के अंदर एयर प्यूरीफायर नहीं लगवा सकते हैं। तो आप कार में सफर के दौरान एयर री-सर्कुलेशन का बटन दबाकर एसी चलाएं। जिससे कार के अंदर की हवा अंदर ही रहेगी। इसी के साथ आप मास्क का उपयोग भी कर सकते हैं। मास्क लगाने पर हवा में मौजूद प्रदूषित कण सांस लेते समय शरीर के अंदर नहीं जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed