फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   PM Narendra Modi ride in electric car driven by Russian President Vladimir Putin during Moscow visit

Video: पीएम मोदी ने मॉस्को यात्रा के दौरान की इलेक्ट्रिक कार की सवारी, क्लीन मोबिलिटी पर दोनों नेताओं का जोर

Tue, 09 Jul 2024 04:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 09 Jul 2024 04:30 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के मॉस्को में अपनी यात्रा के दौरान इलेक्ट्रिक कार की सवारी की। इस ईवी को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चला रहे थे। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi ride in electric car driven by Russian President Vladimir Putin during Moscow visit
PM Modi in electric car with Putin during Moscow visit - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के मॉस्को में अपनी यात्रा के दौरान इलेक्ट्रिक कार की सवारी की। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने नोवो-ओगारियोवो निवास पर इलेक्ट्रिक कार चलाई। 
विज्ञापन

पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन दोनों को इलेक्ट्रिक कार की सवारी करते देखा गया। यह इलेक्ट्रिक वाहन गोल्फ कार्ट जैसा दिखता है। लेकिन इसमें चौड़े टायर और बड़ा फ्रेम था। चार सीटों वाली इलेक्ट्रिक कार्ट में आगे की ओर दो सीटें और पीछे की ओर दो बकेट सीटें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें वीडियो 
 
विज्ञापन

हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि इलेक्ट्रिक कार किस मॉडल या किस ब्रांड की है। लेकिन ड्राइव से यह भी संकेत मिल सकता है कि दोनों नेता क्लीन मोबिलिटी (स्वच्छ गतिशीलता) समाधानों पर जोर दे रहे हैं। जिस पर दोनों नेता ध्यान केंद्रित करते रहे हैं। 

बिक्री के मामले में, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा वाहन बाजार है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद रूसी ऑटो उद्योग को झटका लगा है। कई बहुराष्ट्रीय ब्रांड रूस छोड़कर चले गए। लेकिन स्थानीय और साथ ही चीनी ब्रांडों ने यहां अपनी-अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। उम्मीद है कि 2024 में यहां ईवी बाजार 46.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का राजस्व हासिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed