फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Piaggio India announces price hike for its Vespa and Aprilia scooters in India Vespa scooters becomes costlier in India

Vespa Scooter: भारत में वेस्पा स्कूटर ने बढ़ाए दाम, जानें हर वैरिएंट की नई कीमत

Wed, 15 Jun 2022 01:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 15 Jun 2022 01:34 PM IST
सार

Piaggio India (पियाजियो इंडिया) ने भारत में अपने Vespa (वेस्पा) और Aprilia (अप्रिलिया) स्कूटरों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है।

विज्ञापन
Piaggio India announces price hike for its Vespa and Aprilia scooters in India Vespa scooters becomes costlier in India
Vespa SXL - फोटो : Vespa

विस्तार

Piaggio India (पियाजियो इंडिया) ने भारत में अपने Vespa (वेस्पा) और Aprilia (अप्रिलिया) स्कूटरों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। Vespa SXL 125 (वेस्पा एसएक्सएल 125) और SXL 150 (एसएक्सएल 150) की कीमत अब क्रमश: 1,33,403 रुपये और 1,47,355 रुपये से शुरू होती है। ये कीमतें दिल्ले में एक्स-शोरूम की हैं। यहां हम आपरो वेस्पा SXL 125 और SXL 150 स्कूटरों की नई प्राइस लिस्ट के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन

 
वैरिएंट कीमत (एक्स-शोरू,रुपये)
SXL 125 1,33,403
SXL 125 Racing 60s 1,39,224
SXL 150 1,47,355
SXL 150 Racing 60s 1,53,023


कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा, स्कूटर में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए स्कूटर के कॉस्मेटिक और मैकेनिकल डिटेल्स पहले की तरह बरकरार हैं। 

Vespa SXL 125 और SXL 150 पहले की तरह एज्योर ब्लू, मैट ब्लैक, मैट रेड ड्रैगन, ऑरेंज और पर्ल व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलना जारी है। 

Piaggio India announces price hike for its Vespa and Aprilia scooters in India Vespa scooters becomes costlier in India
Vespa Racing Sixties - फोटो : Vespa
इसके अलावा, Vespa Racing 60s में भी वही एक्सटीरियर पेंट स्कीम मिलना जारी है। जबकि वेस्पा एसएक्सएल 125 रेसिंग 60s को दो पेंट विकल्पों - पर्ल व्हाइट और ग्रीन में बेचा जाता है। ज्यादा पावरफुल इंजन वाला SXL 150 रेसिंग 60s मॉडल सिर्फ एक पर्ल व्हाइट पेंट ऑप्शन में बेचा जाता है। इसके अलावा पियाजियो ने अप्रिलिया स्कूटर्स को भी भारतीय बाजार में महंगा कर दिया है।

इस बीच, Lambretta (लैंब्रेटा) ने हाल ही में मिलान डिजाइन वीक 2022 में अपने नए G350 और X300 स्कूटर पेश किए हैं। दोनों नए स्कूटर इस महीने से यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, इनकी जल्द ही भारत में लॉन्च होने की कोई जानकारी नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed