{"_id":"65536f2aa9fc8dae8e0a53f3","slug":"pakistan-car-sales-october-2023-car-sales-data-pakistan-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Car Sales: पाकिस्तान में लगातार कम हो रही है कारों की बिक्री, अक्तूबर में बिकीं सिर्फ 6200 कारें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Pakistan Car Sales: पाकिस्तान में लगातार कम हो रही है कारों की बिक्री, अक्तूबर में बिकीं सिर्फ 6200 कारें
Tue, 14 Nov 2023 06:29 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 14 Nov 2023 06:29 PM IST
सार
पाकिस्तानी कार बाजार में मंदी की स्थिति पैदा हो गई है और बिक्री के आंकड़े एक गंभीर तस्वीर पेश कर रहे हैं। पाकिस्तान ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (PAMA) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्तूबर महीने में चार-पहिया पर्सनल मोबिलिटी ऑप्शंस की बिक्री में महीने-दर-महीने 26 प्रतिशत की गिरावट आई है।
विज्ञापन
Suzuki Alto 660cc
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी कार बाजार में मंदी की स्थिति पैदा हो गई है और बिक्री के आंकड़े एक गंभीर तस्वीर पेश कर रहे हैं। पाकिस्तान ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (PAMA) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्तूबर महीने में चार-पहिया पर्सनल मोबिलिटी ऑप्शंस की बिक्री में महीने-दर-महीने 26 प्रतिशत की गिरावट आई है।
पाकिस्तान में कारों की बिक्री के PAMA के आंकड़ों से पता चलता है कि अक्तूबर एक और महीना होगा जिसे निर्माता भूलना चाहेंगे। क्योंकि सितंबर में 8,400 यूनिट्स से कम होकर अक्तूबर में सिर्फ 6,200 यूनिट्स की बिक्री हुई। देश में मीडिया रिपोर्टें इस बात पर रोशनी डालती हैं कि गैर-पीएएमए सदस्यों की बिक्री के आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए भी, अक्तूबर महीने के लिए 7,000 यूनिट्स का कुल आंकड़ा सितंबर के 9,500 यूनिट्स की तुलना में भारी गिरावट है। अक्तूबर 2022 में कुल बिक्री का यह आंकड़ा 15,000 यूनिट्स था।
पाकिस्तान में ओवरऑल ऑटोमोटिव उद्योग को हाल के दिनों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। और राहत कहीं नजर नहीं आ रही है। मांग कम हो गई है जबकि स्टिकर की कीमतें सिर्फ देश की मुद्रा के मूल्यह्रास के कारण बढ़ी हैं। टैक्स का उच्च स्तर और महंगा ऑटोमोटिव फाइनेंस भी एक विपरीत माहौल बना रहा है। जिसमें एक छोटा वाहन खरीदना भी एक बहुत बड़ी बात लग रहा है।
विज्ञापन
बिक्री में गिरावट की प्रकृति इतनी तीव्र है कि PAMA के रिकॉर्ड से पता चलता है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले चार महीनों में सिर्फ 27,163 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह पिछली अवधि के समान महीनों की 48,573 यूनिट्स से 44 प्रतिशत की बड़ी गिरावट है।
पाकिस्तान कार बाजार में इस समय एटलस होंडा, पाक सुजुकी, टोयोटा, ह्यूंदै और किआ जैसे खिलाड़ियों का वर्चस्व है। लेकिन यहां शायद ही कोई स्थानीय मैन्युफेक्चरिंग होती है। यहां तक कि दोपहिया और तिपहिया वाहनों के साथ-साथ वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी महीने-दर-महीने कम हो रही है। वित्तीय वर्ष के पहले चार महीनों में विशेष रूप से मोटरसाइकिल की बिक्री में 10 प्रतिशत की गिरावट आई। जिसका मुख्य कारण जनता के पास खरीदने की क्षमता में कमी थी। यानी पाकिस्तान की जनता के पास इतने पैसे नहीं हैं कि वे वाहन खरीद सकें।