Electric Three-Wheeler: भारत के इस अरबपति, पद्म श्री विजेता ने इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर खरीदा, बताई दिलचस्प वजह
जोहो कॉर्पोरेशन के सीईओ, श्रीधर वेम्बू ने अपनी गाड़ियों के कलेक्शन को बड़ा किया है। उन्होंने इसमें एक इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और एक टाटा नेक्सन ईवी को शामिल किया। जो भारत में छोटी यात्राओं और लंबी यात्राओं दोनों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते रुझान को दिखाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेम्बू ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी मोंट्रा इलेक्ट्रिक ऑटो की एक तस्वीर पोस्ट की। सफेद रंग की अपनी नई इलेक्ट्रिक गाड़ी की सवारी करते हुए उन्होंने लिखा "मुझे खुशी है कि मुरुगप्पा ग्रुप की मेरी बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक ऑटो मोंट्रा आ गई है। तेज रफ्तार और बढ़िया सस्पेंशन। मुझे यह बहुत पसंद आ रहा है!"
I am excited that my brand new electric auto Montra from the Murugappa Group is here 😁
— Sridhar Vembu (@svembu) April 20, 2024
Fast pick up and nice suspension. I am loving it! pic.twitter.com/ooNIeuazfG
मोंट्रा सुपर ऑटो ईवी दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ उपलब्ध है। एक 7.66 kWh यूनिट और एक 10 kWh यूनिट। कंपनी के दावों के अनुसार, यह ईवी 160 किमी से ज्यादा की रेंज का वादा करता है और 55 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड के साथ आता है।
ई-रिक्शा पिछले कुछ वर्षों में भारत में पहले ही लोकप्रिय हो चुके हैं। जो लाखों लोगों को आजीविका प्रदान करते हैं। और कई लोगों के लिए परिवहन का ज्यादा किफायती साधन हैं।