फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   ola s1 air three thousand units sale within three hour of opening purchase window, know details

Ola S1 Air: ओला के एसवन एयर को मिला बेहतरीन रिस्पांस, तीन घंटे में मिले कितने ऑर्डर, जानें डिटेल

Fri, 28 Jul 2023 03:29 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 28 Jul 2023 03:29 PM IST
सार

ओला की ओर से एसवन एयर के लिए खरीद विंडो खुल गई है। इस स्कूटर को कुछ घंटो में कितने ऑर्डर मिले और इस स्कूटर की क्या खूबियां हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
ola s1 air three thousand units sale within three hour of opening purchase window, know details
For Reference Only - फोटो : ola electric

विस्तार

देश की सबसे इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता ओला इलेक्ट्रिक ने आज एसवन एयर के लिए खरीद विंडो को खोल दिया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि पहले ही दिन कुछ घंटो में इतनी यूनिट्स की बिक्री हुई है और इसमें कंपनी की ओर से किन खूबियों को दिया जाता है।

विज्ञापन


खुली खरीद विंडो
ओला इलेक्ट्रिक की ओर से एसवन एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए खरीद विंडो को खोल दिया गया है। कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की विंडो खुलते ही बेहतरीन रिस्पांस मिला। सिर्फ कुछ घंटों में ही इस स्कूटर की हजारों यूनिट्स की बुकिंग हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
विज्ञापन
विज्ञापन


कितनी हुई बुकिंग
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ओला एसवन एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद विंडो के खुलने के सिर्फ तीन घंटों में ही इस स्कूटर के लिए देशभर से कंपनी को तीन हजार के करीब बुकिंग मिली हैं।


यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

कितनी दमदार मोटर
ओला एसवन एयर में एक छोटा तीन kWh बैटरी पैक है और यह एक बार फुल चार्ज में लगभग 125 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है। इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। ओला एसवन एयर को जीरो से 40 किमी की स्पीड हासिल करने में 3.3 सेकेंड लगते हैं।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

कैसे हैं फीचर्स
ओला की ओर से एसवन एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर में फीचर्स के तौर पर नेविगेशन, फ्लैट फुटबोर्ड, डिजिटल की, म्यूजिक, 34 लीटर बूट स्पेस मिलता है।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

कितनी है कीमत
ओला की ओर से अभी इस स्कूटर को 1.09 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर लाया गया है। यह कीमत सिर्फ 30 जुलाई तक होगी। इसके बाद इस स्कूटर की एक्स शोरुम कीमत को 1.19 लाख रुपये कर दिया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि ओला एस1 एयर की डिलीवरी अगस्त की शुरुआत से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed