फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ola Roadster X Electric Motorcycle Launched in India Know Price Range Features Specifications Details

Ola Roadster X: ओला रोडस्टर एक्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

Wed, 05 Feb 2025 12:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 05 Feb 2025 12:46 PM IST
सार

ओला इलेक्ट्रिक ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Ola Roadster X (ओला रोडस्टर एक्स) लॉन्च की है।

विज्ञापन
Ola Roadster X Electric Motorcycle Launched in India Know Price Range Features Specifications Details
Ola Roadster X Electric Motorcycle - फोटो : Ola Electric

विस्तार

ओला इलेक्ट्रिक ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Ola Roadster X (ओला रोडस्टर एक्स) लॉन्च की है। वाहन निर्माता ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 75,000 रुपये से कम तय की है। जो टॉप वेरिएंट के लिए करीब एक लाख रुपये तक जाती है। ओला रोडस्टर एक्स भारतीय ईवी ब्रांड की ई-मोटरसाइकिलों की नई लाइन का एंट्री-लेवल मॉडल है। यह ओला की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। जिसे स्पोर्टी लुक के साथ एक कम्यूटर मोटरसाइकिल के तौर पर उतारा गया है। अपनी आक्रामक कीमत के साथ, ओला इलेक्ट्रिक का लक्ष्य रोडस्टर एक्स के ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) से चलने वाले 150 cc सेगमेंट की मोटरसाइकिलों को टक्कर देना है। 
विज्ञापन

Ola Roadster X: वेरिएंट्स और बैटरी
ओला रोडस्टर एक्स इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल तीन बैटरी पैक विकल्पों के साथ उपलब्ध है। ओला रोडस्टर एक्स के बेस वेरिएंट में 2.5 kWh की बैटरी है। जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह एक बार चार्ज करने पर 117 किलोमीटर तक की रेंज देती है। मिड-स्पेक मॉडल में 3.5 kWh की बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह एक बार चार्ज करने पर 159 किलोमीटर की रेंज देती है। वहीं, टॉप-स्पेक 4.5 kWh वेरिएंट फुल चार्जिंग पर 200 किलोमीटर की रेंज का वादा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओला रोडस्टर एक्स: स्पेसिफिकेशन
ओला रोडस्टर एक्स में एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है जो पूरी रेंज में 9.38 बीएचपी का अधिकतम पावर जेनरेट करता है। अपने तीन अलग-अलग बैटरी पैक विकल्पों के साथ, यह तीन अलग-अलग टॉप स्पीड लिमिट के साथ आता है। 2.5 kWh बैटरी पैक के साथ, रोडस्टर एक्स 105 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड देती है। जबकि 3.5 kWh बैटरी पैक के साथ इसकी टॉप स्पीड 117 किमी प्रति घंटा है। वहीं, टॉप वेरिएंट 4.5 kWh बैटरी पैक के साथ यह 124 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड का वादा करती है। 
विज्ञापन

Ola Roadster X Electric Motorcycle Launched in India Know Price Range Features Specifications Details
Ola Roadster Electric Motorcycle - फोटो : Ola Electric
Ola Roadster X: हार्डवेयर
रोडस्टर एक्स में फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक सेटअप के साथ एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके साथ ही, ओला ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी के साथ कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) प्रदान करता है। बाइक में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ डुअल शॉक्स सस्पेंशन दिया गया है।

Ola Roadster X: फीचर्स
नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ओला मूवओएस 5 द्वारा संचालित 4.3 इंच की एलसीडी स्क्रीन से लैस है। इसके साथ, रोडस्टर एक्स में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, एडवांस्ड रीजन, क्रूज कंट्रोल, टीपीएमएस और ओटीए अपडेट जैसे फीचर्स हैं। इसमें तीन राइडिंग मोड - स्पोर्ट्स, नॉर्मल और इको शामिल हैं।

Roadster X+ भी हुई लॉन्च
इसके अलावा, वाहन निर्माता ने नई रोडस्टर X+ भी पेश की है जो 4.5 kWh बैटरी और 9.1 kWh बैटरी के साथ उपलब्ध है। इनकी कीमत करीब एक लाख से डेढ़ लाख रुपये है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम और इंट्रोडक्टरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed