देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ओला की ओर से अपग्रेड जारी किया गया है। कंपनी की ओर से यह रिकॉल एक खास पार्ट में लगातार आ रही खराबी की जानकारी मिलने के बाद किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किस स्कूटर के लिए अपग्रेड जारी किया गया है और कैसे कब और कहां बदलवाया जा सकता है।
जारी हुआ रिकॉल
2 of 6
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : सोशल मीडिया
ओला की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटर एस वन के लिए अपग्रेड जारी किया गया है। कंपनी की ओर से जारी किए गए अपग्रेड में एक खास पार्ट को बदला जाएगा। जानकारी के मुताबिक लॉन्च के बाद से अब तक लगातार एस वन इलेक्ट्रिक स्कूटर में फ्रंट सस्पेंशन के टूटने और दुर्घटनाओं के मामले सामने आ रहे थे।
यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
कंपनी ने दिया बयान
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से इस मामले में कहा गया है कि हम निरंतर इंजीनियरिंग और डिजाइन सुधार की प्रक्रिया पर ध्यान दे रहे हैं। जो ग्राहक अपने स्कूटर को नए फ्रंट फाेर्क डिजाइन के साथ अपग्रेड करना चाहते हैं वह 22 मार्च 2023 से अपाइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
फ्री में होगा बदलाव
4 of 6
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : ola india
कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि नए फ्रंट फोर्क डिजाइन के साथ अपग्रेड करने के लिए किसी भी ग्राहक को किसी भी तरह से कोई पेमेंट नहीं देनी होगी। यह सभी मौजूदा ग्राहकों के लिए पूरी तरह से मुफ्त होगा। एक बार अपाइंटमेंट विंडो के खुलने के बाद कोई भी ग्राहक अपाइंटमेंट ले सकता है और उसके बाद उसे एक तारीख दी जाएगी जिसपर वह अपने नजदीकी सर्विस सेंटर पर जाकर फ्री में फोर्क अपग्रेड करवा सकता है।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
हो रही बंपर बिक्री
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ओला के स्कूटर्स की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले 12 महीनों के दौरान ओला ने करीब दो लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की है। कुछ समय पहले कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज के वैरिएंट लाइनअप में बदलाव किया था।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल